फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Rajya sabha MP Anil Baluni Told Cancer hospital will open in Haridwar soon

उत्तराखंड: हरिद्वार में खुलेगा कैंसर अस्पताल, टाटा इंस्टीट्यूट से होगा अनुबंध- अनिल बलूनी

Fri, 20 Aug 2021 05:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 20 Aug 2021 05:30 PM IST
सार

शुक्रवार से हरिद्वार में शुरू हुए भाजपा के दो दिवसीय कार्यक्रम में पहुंचे राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने कहा कि कैंसर अस्पताल विश्वस्तरीय अत्याधुनिक सुविधायुक्त होगा।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Rajya sabha MP Anil Baluni Told Cancer hospital will open in Haridwar soon
राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी - फोटो : ANI

विस्तार

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि हरिद्वार और हल्द्वानी में इस साल के आखिर तक कैंसर के इलाज की सुविधा शुरू हो जाएगी। कैंसर अस्पताल के लिए राज्य सरकार, एटॉमिक एनर्जी विभाग और टाटा इंस्टीट्यूट के बीच अगले सप्ताह अनुबंध हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में पहले से ही कैंसर अस्पताल का ढांचा खड़ा है। वहां कीमोथेरेपी और इलाज सुविधा शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव 2022: दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे जेपी नड्डा, सीएम धामी ने सौंपा अपना रिपोर्ट कार्ड
विज्ञापन


शुक्रवार से हरिद्वार में शुरू हुए भाजपा के दो दिवसीय कार्यक्रम में पहुंचे राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने कहा कि कैंसर अस्पताल विश्वस्तरीय अत्याधुनिक सुविधायुक्त होगा। हरिद्वार में जमीन लेकर अस्पताल बनाने में वर्षों लग जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए सरकार पहले से निर्मित भवन में चिकित्सा उपकरण स्थापित कर इलाज शुरू करा देगी। कई भवन चिह्नित किए गए हैं। इनमें से एक फाइनल करना बाकी है। इसके बाद उत्तराखंड के कैंसर मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली और दूसरे बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।

सरकार रिपीट नहीं होने का मिथक तोड़ेगी भाजपा

अनिल बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड में सरकार रिपीट नहीं होने का मिथक भाजपा इस बार तोड़ेगी। पार्टी विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सरकार और पार्टी संगठन के बीच रणनीति बनाने आए हैं। आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के दौरे भी प्रस्तावित हैं। शुक्रवार को भाजपा के दो दिवसीय कार्यक्रम में पहुंचे बलूनी पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की दस्तक के सवाल पर बलूनी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल कभी वादे पूरे नहीं करते हैं। उत्तराखंड की जनता उनके झांसे में आने वाली नहीं है। केजरीवाल दिल्ली में सीएए के पक्ष में एकतरफा बात करते थे। एक धर्म के आधार पर वोट मांगते हैं, लेकिन उत्तराखंड में 180 डिग्री पर आकर आध्यात्मिक राजधानी की बात करते हैं। पंजाब में वह दूसरी बात करते हैं। यही उनका असली चेहरा है। वह झूठी बयानबाजी बंद करें। देवभूमि में झूठ बोलने वालों को कड़ी सजा मिलती है। केजरीवाल की मुफ्त बिजली देने की घोषणा के सवाल पर अनिल बलूनी ने कहा कि दिल्ली में जितनी बिजली फ्री दी जाती है, उससे ज्यादा सरचार्ज वसूला जा रहा है।

उत्तराखंड में कांग्रेस और पूर्व सीएम हरीश रावत का जिक्र करते हुए बलूनी ने कहा कि कांग्रेस एक्सपोज हो चुकी है। कांग्रेस की मूल विचारधारा वाले ही उससे किनारा कर रहे हैं। उत्तराखंड की जनता कांग्रेस को समर्थन करने वाली नहीं है। हरीश रावत पिछले चुनाव में दो सीटों पर हार गए। उत्तराखंड में उनका कोई भविष्य नहीं है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत बिना सत्ता के ऐसे तड़प रहे हैं, जैसे बिन पानी की मछली। रावत के 200 रुपये प्रति सिलिंडर सब्सिडी की घोषणा के सवाल पर बलूनी ने कहा कि ऐसा प्रयास पिछले चुनाव में भी कर चुके हैं। जितनी भी घोषणाएं कर लें, कांग्रेस को लाभ मिलने वाला नहीं है। बलूनी ने दावा किया कि 2022 के चुनाव में भाजपा 60 से अधिक सीटें जीतकर किसी दल के दोबारा सत्ता में वापसी नहीं करने का मिथक तोड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed