फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Qutub Minar three times bigger than Asteroid is coming towards Earth tonight

आसमानी हलचल: आकाश में चांद-सितारे तो बहुत देखे होंगे, आज देख लीजिए एस्टेरोइड भी

Sat, 21 Aug 2021 12:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal गिरीश रंजन तिवारी, अमर उजाला, नैनीताल
गिरीश रंजन तिवारी, अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 21 Aug 2021 12:29 PM IST
सार

कुतुबमीनार से बीस गुना बड़ा यह बहुत ही विशाल और पृथ्वी के लिए संभावित रूप से खतरनाक घोषित एस्टेरोइड आज शनिवार को पृथ्वी के बहुत पास से गुजरेगा

विज्ञापन
uttarakhand news: Qutub Minar three times bigger than Asteroid  is coming towards Earth tonight
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

आकाश में चांद सितारे तो सभी ने देखे हैं, लेकिन एस्टेरोइड के बारे में केवल सुनते रहते हैं। क्योंकि इनका आकार बहुत छोटा होता है और ये पृथ्वी से बहुत दूरी से गुजर जाते हैं। लेकिन आज (शनिवार) की रात एक बहुत ही विशाल एस्टेरोइड पृथ्वी के इतने नजदीक से गुजरेगा। आप चाहो तो एस्टेरोइड को देखने की तमन्ना भी पूरी कर सकते हो। 

विज्ञापन


आसमानी आफत: कुतुब मीनार से तीन गुना बड़ा एस्टेरोइड आ रहा है पृथ्वी की ओर
विज्ञापन


कुतुबमीनार से बीस गुना बड़ा यह बहुत ही विशाल और पृथ्वी के लिए संभावित रूप से खतरनाक घोषित एस्टेरोइड आज शनिवार को पृथ्वी के बहुत पास से गुजरेगा। तूफानी गति से पृथ्वी की ओर आ रहा यह क्षुद्रग्रह लंबे समय से पृथ्वी के पास आने वाले एस्टेरोइड में सबसे विशाल और इस साल का सबसे बड़ा एस्टेरोइड है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसका आकार अपेक्षाकृत इतना बड़ा है और यह धरती के इतने ज्यादा करीब से गुजरने वाला है कि जहां अन्य एस्टेरोइड के आने जाने का ठीक से पता तक नहीं चलता, इस एस्टेरोइड को आम लोग भी एक साधारण 20 सेमी के टेलीस्कोप से देख सकते हैं।

यह क्षुद्रग्रह 5.9 वर्षों में सूर्य की परिक्रमा पूरी करता है

कुतुबमीनार से 20 गुना बड़ा 1.5 किमी चौड़ा यह 2016 एजे193 नाम का एस्टेरोइड लगभग 94 हजार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर आ रहा है, जो पृथ्वी से लगभग 34 लाख 27 हजार किमी की दूरी से गुजरेगा।

हालांकि इसके पृथ्वी से टकराने की कोई संभावना नहीं है, लेकिन इसके पृथ्वी के बेहद करीब आने और विशाल आकार के कारण नासा ने इसे संभावित रूप से खतरनाक क्षुद्रग्रह के रूप में वर्गीकृत किया है। 

आर्य भट्ट शोध एवं प्रेक्षण विज्ञान संस्थान के खगोल विज्ञानी डॉ. शशि भूषण पांडे के अनुसार यह क्षुद्रग्रह 5.9 वर्षों में सूर्य की परिक्रमा पूरी करता है। इसके बाद यह पृथ्वी के इतना निकट 65 वर्ष बाद ही आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed