फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : Questions raised on payment of 20 crores to ESIS Hospital by karmkar kalyan board

कर्मकार बोर्ड : ईएसआईएस अस्पताल के 20 करोड़ के भुगतान पर उठे सवाल, मुख्य सचिव ने की पड़ताल

Fri, 11 Dec 2020 02:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 11 Dec 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : Questions raised on payment of 20 crores to ESIS Hospital by karmkar kalyan board
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

कोटद्वार में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईएस) अस्पताल के निर्माण के लिए एक कंपनी को 20 करोड़ रुपये के भुगतान पर सवाल उठ रहे हैं। मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने मामले को गंभीर मानते हुए कार्रवाई के लिए प्रकरण मुख्यमंत्री को भेज दिया है। अब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इस मामले में एक्शन ले सकते हैं। 

विज्ञापन


यह मामला करोड़ों रुपये के कथित घोटाले को लेकर चर्चा में आए उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से जुड़ा है। शासन के संज्ञान में आया है कि कोटद्वार में बनाए जा रहे ईएसआईएस अस्पताल के लिए 20 करोड़ रुपये का भुगतान कर्मकार बोर्ड से किया गया है, लेकिन इसमें धनराशि भुगतान की प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ।
विज्ञापन


20 करोड़ का भुगतान निर्माण एजेंसी को दे दिया गया। इस मामले पर मुख्य सचिव ने सचिव श्रम एवं कर्मकार कल्याण बोर्ड से रिपोर्ट तलब की। तथ्यों की पड़ताल के बाद उन्होंने मामले आगे की कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को भेज दिया है। इस मामले में विजिलेंस जांच की कार्रवाई भी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मामला मेरे संज्ञान आया है। प्रथम दृष्टया मामला गंभीर प्रतीत हो रहा है। इसमें अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। प्रकरण मुख्यमंत्री को भेजा गया है। वही इसमें निर्णय लेंगे। - ओम प्रकाश, मुख्य सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed