{"_id":"60e7ed6b8ebc3ebf550dde16","slug":"uttarakhand-news-pushkar-singhi-dhami-will-meet-with-pm-modi-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे पुष्कर सिंह धामी, आज पीएम से करेंगे मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे पुष्कर सिंह धामी, आज पीएम से करेंगे मुलाकात
Sat, 10 Jul 2021 05:15 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 10 Jul 2021 05:15 AM IST
सार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी शिष्टाचार भेंट करेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली के दौरे पर पहुंचे हैं। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। शनिवार को उनकी दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री से भेंट होगी। प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री धामी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर सकते हैं। उनका कुछ केंद्रीय मंत्रियों से भी मिलने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
उत्तराखंडः तीसरी लहर की तैयारी जुलाई तक पूरी कर लें - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के साथ अधिकारियों की एक टीम भी गई है। मुख्य सचिव डॉ.सुखबीर सिंह संधू के अलावा कुछ अन्य अधिकारी उनके साथ मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के दौरान मुख्यमत्री विभिन्न मंत्रालयों से संबंधित मसलों की पैरवी करेंगे। जबकि सीएम पीएम को कांवड़ यात्रा, राज्य में कोविड महामारी की रोकथाम, तीसरी लहर से निपटने की तैयारी, टीकाकरण अभियान के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
उत्तराखंडः मुख्यमंत्री आवास में रहेंगे पुष्कर धामी, जुड़ा है ऐसा अंधविश्वास कि कई पूर्व सीएम ने यहां रहने से किया परहेज
साथ ही राज्य में चल रही केंद्रीय योजनाओं मसलन ऑलवेदर रोड, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना और केदारनाथ पुनर्निर्माण योजना के बारे में भी जानकारी दे सकते हैं।
नड्डा को देंगे राजनीतिक हालात की जानकारी
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात में मुख्यमंत्री राज्य की राजनीतिक स्थिति के बारे में जानकारी दे सकते हैं। मंत्रिमंडल के गठन और मंत्रियों को प्रभार देने के साथ ही वह 2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में बता सकते हैं। धामी गृहमंत्री अमित शाह से भी मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली पहुंचे। उन्होंने कहा, "मैं यहां सिर्फ शिष्टाचार भेंट करने के लिए आया हूं। कल मैं पीएम जी से पहले मुलाकात करूंगा। उसके बाद मैं कांवड़ यात्रा पर बात करूंगा।" pic.twitter.com/JES2H2uwtg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2021