फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Purnagiri Will Run from 26 February and Sidhbali Jan Shatabdi Express Run from 3rd March

उत्तराखंड: नई दिल्ली से 26 फरवरी से पूर्णागिरी और तीन मार्च से चलेगी सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस

Wed, 24 Feb 2021 10:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 24 Feb 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Purnagiri Will Run from 26 February  and Sidhbali Jan Shatabdi Express Run from 3rd March
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी के प्रयासों से नई दिल्ली से टनकपुर के लिए पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस और नई दिल्ली से ही कोटद्वार के लिए सिद्धबली जनताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन की तारीखें तय हो गई हैं। 26 फरवरी को पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन और तीन मार्च को सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन होगा।

विज्ञापन


बलूनी ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की है। उन्हीं के प्रयासों से रेल मंत्रालय ने इन रेल गाड़ियों के संचालन की अनुमति दी थी। उनके आग्रह पर रेल मंत्री ने रेलगाड़ियों के नाम पूर्णागिरी और सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस घोषित किए थे।
विज्ञापन


अब रेल मंत्री ने राज्यसभा सांसद को रेल गाड़ियों के उद्घाटन की जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक दोनों रेलगाड़ियों का उद्घाटन रेल मंत्री वर्चुअल माध्यम से करेंगे। इस अवसर पर टनकपुर में भाजपा के लोकसभा सदस्य अजय भट्ट और अजय टम्टा शामिल होंगे। जबकि कोटद्वार में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी वर्चुअल माध्यम से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दून-हरिद्वार के बीच ट्रेनों की रफ्तार पर फिलहाल ब्रेक

दून-हरिद्वार के बीच 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनों के संचालन पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। मंगलवार से 100 की रफ्तार से ट्रेनों का संचालन होना था, लेकिन वन विभाग से अभी तक इस पर सहमति नहीं मिल पाई है। 

रेलवे अधिकारियों के अनुसार शीर्ष अधिकारियों की ओर से इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता की जा रही है। अनुमति मिलने के बाद भी ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाई जाएगी। विदित है कि रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने देहरादून-हरिद्वार के बीच 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया था। विगत 14 फरवरी को इसका ट्रायल भी किया था। ट्रायल सफल होने के बाद मंडल ने मंगलवार से दून-हरिद्वार के बीच 100 किमी की रफ्तार से ट्रेन चलाने का निर्णय लिया था, लेकिन फिलहाल मंडल ने ही अपने निर्णय पर रोक लगा दी है। 

बताया जा रहा है कि ट्रेनों की स्पीड में राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र आड़े आ रहा है। यहां वन विभाग ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने पर सहमत नहीं हो रहा है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि राजाजी क्षेत्र में भी स्पीड बढ़ाने को लेकर वन विभाग से वार्ता चल रही है। वन विभाग की सहमति मिलने के बाद ही सभी स्टेशनों से ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed