{"_id":"61f4da2760a96501cb732908","slug":"uttarakhand-news-public-service-commission-released-the-calendar-of-recruitment-declared-the-result-of-the-preliminary-examination-of-assistant-prosecution-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: लोक सेवा आयोग ने जारी किया भर्तियों का कलेंडर, सहायक अभियोजन अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: लोक सेवा आयोग ने जारी किया भर्तियों का कलेंडर, सहायक अभियोजन अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित
Sat, 29 Jan 2022 11:40 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:40 AM IST
सार
लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी पद की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें मेरिट के आधार पर 986 अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए हुआ है।
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इस साल के लिए भर्तियों का कलेंडर जारी किया है। पिछले साल आयोग ने 20 अलग-अलग पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों के लिए इस साल आयोग ने परीक्षा तिथि प्रस्तावित की है।
विज्ञापन
आयोग ने पिछले साल अपर निजी सचिव, उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविज जज, सहायक ज्योलॉजिस्ट, महाधिवक्ता कार्यालय में आरओ, एआरओ, उत्तराखंड सचिवालय में सहायक समीक्षा अधिकारी, समीक्षा अधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी समेत अन्य कई विभागों में खाली पदों की विज्ञप्ति जारी की थी।
विज्ञापन
इसमें कई पदों पर आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि कई पदों पर आवेदन होने हैं। आयोग ने इस साल के खाली पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए कलेंडर जारी किया है। इसमें दिसंबर 2022 तक परीक्षा तिथि प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन
सहायक अभियोजन अधिकारी पद की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित
लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी पद की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें मेरिट के आधार पर 986 अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए हुआ है। आयोग के सचिव कमेंद्र सिंह ने प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया है।
आयोग के अनुसार सहायक अभियोजन अधिकारी पदों की प्रारंभिक परीक्षा 21 नवंबर 2021 को आयोजित की गई थी। जिसमें 986 अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया गया। इन पदों की मुख्य परीक्षा आठ व 9 जून 2022 को प्रस्तावित है।