{"_id":"66b88bbec52a80ce710872e0","slug":"uttarakhand-news-proposal-to-increase-honorarium-of-37000-anganwadi-workers-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: सरकार ने केंद्र के सामने रखा 37000 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: सरकार ने केंद्र के सामने रखा 37000 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव
Sun, 11 Aug 2024 03:34 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 11 Aug 2024 03:34 PM IST
सार
सचिवालय में वर्चुअल माध्यम से हुई बैठक में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने राज्य में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव
- फोटो : Istock
विस्तार
उत्तराखंड ने केंद्र के सामने राज्य की 37000 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के साथ वर्चुअल माध्यम से हुई बैठक में राज्य की महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने इसका प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
सचिवालय में वर्चुअल माध्यम से हुई बैठक में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने राज्य में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि राज्य में 41138 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। जिनमें लगभग 37000 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कार्यरत हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 9300 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है। इनके मानदेय को बढ़ाए जाने के साथ ही उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों को बढ़ाया जाए, अनुपूरक पोषाहार की धनराशि में भी वृद्धि की जाए।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के वित्तीय मानकों में बढ़ोतरी की जाए। विभागीय मंत्री ने कहा, केंद्रीय मंत्री ने इसके लिए समुचित प्रयास का आश्वासन दिया। बैठक में निदेशक प्रशांत आर्य, उपनिदेशक विक्रम सिंह, मुख्य परिवीक्षा अधिकारी मोहित चौधरी, उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी अंजना गुप्ता, राज्य परियोजना अधिकारी आरती बलोदी, बाल विकास परियोजना अधिकारी तरुणा चमोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन