फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Professor Rakesh Kumar Dhodi Appointed as Registrar of HNB Gharwal University

Uttarakhand: प्रो. राकेश कुमार ढोडी बने एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलसचिव, आदेश जारी

Tue, 11 Jun 2024 03:30 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Jun 2024 03:30 PM IST
सार

Uttarakhand News: प्रो. राकेश कुमार ढोडी के पास शिक्षा व शोध के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हैं। वह वर्तमान में टूरिज्म डिपार्टमेंट के भी विभागाध्यक्ष हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News Professor Rakesh Kumar Dhodi Appointed as Registrar of HNB Gharwal University
प्रो. राकेश कुमार ढोडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रो. राकेश कुमार डोडी को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर का कुलसचिव नियुक्त किया गया है। केंद्रीय विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। प्रो. राकेश कुमार डोडी वर्तमान में विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में डीन के पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन


वह विश्वविद्यालय में विभिन्न जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभा रहे हैं। वह वर्तमान में टूरिज्म डिपार्टमेंट के भी विभागाध्यक्ष हैं। इसके अलावा वह स्टूडेंट प्लेसमेंट सेल के कोऑर्डिनेटर भी हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand: सीएम धामी ने की समीक्षा बैठक, बोले- मानसून के दौरान आपदा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. डोडी ने टूरिज्म और मैनेजमेंट से संबंधित कई पुस्तकें लिखी जो शोधार्थियों के लिए खासी महत्वपूर्ण हैं। प्रबंधन कौशल के धनी प्रो. डोडी कुशल प्रशासक व अच्छे वक्ता भी हैं। यही कारण है कि वह कम उम्र में ही विश्वविद्यालय के कुलसचिव पद पर आसीन हुए हैं। उनके पास शिक्षा व शोध के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed