{"_id":"66680aad48ae147edf011cdb","slug":"cm-dhami-held-review-meeting-said-negligence-in-disaster-management-will-not-be-tolerated-during-monsoon-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: सीएम धामी ने की समीक्षा बैठक, बोले- मानसून के दौरान आपदा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: सीएम धामी ने की समीक्षा बैठक, बोले- मानसून के दौरान आपदा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
Tue, 11 Jun 2024 02:03 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 11 Jun 2024 02:03 PM IST
सार
सीएम धामी ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश किए कि मानसून सीजन के दौरान आपदा प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
बैठक लेते सीएम धामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सचिवालय में आगामी मानसून से पूर्व आपदा प्रबंधन व अन्य कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने और आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी कार्य निश्चित समयावधि के दौरान पूर्ण करने के निर्देश दिए। आपदा के दृष्टिगत अल्मोड़ा जिला बेहद संवेदनशील है, ऐसे में वहां पर मानसून सीजन के दौरान विशेष रूप से एसडीआरएफ टीम की तैनाती की जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के कारण मानसून सीजन हमारे लिए एक चुनौती की तरह है। अतिवृष्टि और आपदा से निपटने के लिए तय समय के अंदर ही सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। पिछले वर्ष जिन स्थानों पर अधिक आपदा आई थी, उन स्थानों को चिन्हित किया जाए और वहां पर आपदा से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन
भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि 15 जून से पूर्व नालियों, सिंचाई गूलों और नहरों की सफाई सुनिश्चित की जाए। नगर निगम और पालिका क्षेत्रों में भी यदि कहीं जलभराव से संबंधित कार्य किए जाने हैं तो उन्हें भी तय समय पर पूरा किया जाए।
विज्ञापन
आपदा और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। बंद सड़कों को खोलने के लिए जगह-जगह जेसीबी की तैनाती की जाए। साथ ही समस्त जिलाधिकारी सुनिश्चित करें कि आपदा मद के अंतर्गत होने वाले कार्यों के लिए जल्द से जल्द धनराशि अवमुक्त की जाए।
ये भी पढ़ें...Kedarnath Dham: यात्रा में बने कई कीर्तिमान...एक माह में रिकाॅर्ड 7.66 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन
पहाड़ी क्षेत्रों में आवश्यकता पड़ने पर गर्भवती महिलाओं को एयर लिफ्ट करने की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा उन्होंने जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए भी स्वास्थ्य विभाग को समय-समय पर दवाइयों के छिड़काव और मानकों का पालन करवाने के निर्देश दिए।