{"_id":"60f004b8b74b4d5c1e7916e5","slug":"uttarakhand-news-principal-of-almora-medical-college-removed-form-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के प्राचार्य को मंत्री रेखा आर्य से उलझना पड़ा भारी, पद से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के प्राचार्य को मंत्री रेखा आर्य से उलझना पड़ा भारी, पद से हटाया
Thu, 15 Jul 2021 03:20 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 15 Jul 2021 03:20 PM IST
सार
प्राचार्य रामगोपाल नौटियाल को शासन की ओर से मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के पद से हटाकर हल्द्वानी में टीबी एवं चेस्ट विभाग के प्रोफेसर के पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के प्राचार्य रामगोपाल नौटियाल को उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से उलझना भारी पड़ गया।
विज्ञापन
प्राचार्य रामगोपाल नौटियाल को शासन की ओर से मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के पद से हटाकर हल्द्वानी में टीबी एवं चेस्ट विभाग के प्रोफेसर के पद पर भेजा गया है।
बता दें कि पिछले दिनों कोविड-19 की बैठक के दौरान कॉलेज के प्राचार्य द्वारा फोन से बात किए जाने पर जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि बैठक में प्रोटोकॉल की अनदेखी की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने इस मामले में संबंधित जिले के जिला अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद अब शासन की ओर से कॉलेज के प्राचार्य को पद से हटा दिया गया है। अब उन्हें हल्द्वानी में टीबी एवं चेस्ट विभाग के प्रोफेसर के पद पर भेजा गया है। उनकी जगह डॉ. चंद्र प्रकार को कॉलेज का प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है।
विज्ञापन
डॉक्टर अरुण जोशी हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य बने हैं।