फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Preparations complete for monsoon session 2025 in Bhararisain

Uttarakhand: मानसून सत्र के लिए भराड़ीसैंण में तैयारियों पूरीं, अब तक 32 विधायकों से 547 प्रश्न मिले

Fri, 15 Aug 2025 08:04 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 15 Aug 2025 08:04 PM IST
सार

विस अध्यक्ष ने मानसून सत्र के लिए विभिन्न विभागों के उच्च स्तरीय अधिकारियों की बैठक में सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में सत्र को सुचारु संचालन के लिए कई निर्णय लिए गए।

विज्ञापन
Uttarakhand News Preparations complete for monsoon session 2025 in Bhararisain
ऋतु खंडूड़ी भूषण, विधानसभा अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा, ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में 19 अगस्त से शुरू होने वाले मानसून सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सत्र के लिए अब तक 32 विधायकों से 547 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं।

विज्ञापन


विधानसभा सभागार में विस अध्यक्ष ने मानसून सत्र के लिए विभिन्न विभागों के उच्च स्तरीय अधिकारियों की बैठक में सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में सत्र को सुचारु संचालन के लिए कई निर्णय लिए गए। विस अध्यक्ष ने पुलिस अधिकारियों को सत्र के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। विधानसभा परिसर में प्रवेश करने में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। विधानसभा सत्र नेवा (नेशनल इलेक्ट्रोल वेब एप्लीकेशन) के तहत संचालित होगा।
विज्ञापन


इसके लिए आईटीडीए को विशेष निर्देश दिए गए। संचार कंपनियों की ओर से विधानसभा में हाई स्पीड नेटवर्क उपलब्ध कराया जाएगा। बैठक में पूरे परिसर में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया गया। बिना प्रवेश के विधानसभा कर्मचारियों के वाहन परिसर में प्रवेश नहीं करेंगे। मंत्रियों की सिफारिश पर दो व विधायकों की सिफारिश पर दो आगंतुकों को ही प्रवेशपत्र जारी किया जाएगा। उन्होंने सत्र के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली व पानी की आपूर्ति सुचारु रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनीताल जिला पंचायत चुनाव: वोट गिनती संपन्न, कड़ी सुरक्षा के बीच हुई काउंटिंग, सीलबंद लिफाफे में रखे गए नतीजे
 

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, मानसून सत्र भराड़ीसैंण में होगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मौसम को देखते हुए सरकार सत्र का स्थान बदलने का कोई निर्णय लेती है तो देहरादून में भी सत्र कराने को तैयार है। विधायकों की ओर से सत्र देहरादून में कराने के लिए उन्हें कोई पत्र नहीं मिला है। उन्होंने विधायकों से आग्रह किया कि सदन की गरिमा रखते हुए सदन में अपनी बात रखें, जिससे राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed