फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: PRD jawans cm house march today

देहरादून: मुख्यमंत्री आवास कूच कर रहे पीआरडी जवानों को पुलिस ने रोका, नहीं माने तो किया गिरफ्तार

Thu, 06 Jan 2022 05:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 06 Jan 2022 05:22 PM IST
सार

पीआरडी जवानों ने कहा कि वह अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनदेखा करने का काम कर रही है। 

विज्ञापन
uttarakhand news: PRD jawans cm house march today
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरे साल नौकरी और अन्य विभिन्न मांगों को लेकर पीआरडी जवानों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास कूच किया। इस दौरान पीआरडी जवानों को हाथीबड़कला बैरिकेडिंग रोका गया। यहां प्रदर्शनकारियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई।

विज्ञापन

 

कुछ पीआरडी जवान, जिसमें महिला और पुरुष बैरिकेडिंग पर चढ़कर और प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें नीचे उतारा। उनके बीच धक्कामुक्की भी हुई। पीआरडी जवान सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करती रहे। 

विज्ञापन


वहीं कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग को तोड़कर मुख्यमंत्री आवास से 500 मीटर पहले तक पहुंच गए। अन्य पीआरडी जवानों व पुलिस कर्मियों के समझाने के बाद वह लौट गए। जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पीआरडी जवानों ने कहा कि वह अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनदेखा करने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीआरडी जवानों को साल के 300 दिन रोजगार देने की घोषणा की थी। अभी तक उसका शासनादेश जारी नहीं किया गया है। जबकि अन्य मांगों के संबंध में भी सरकार की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे पीआरडी जवानों में रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed