देहरादून: मुख्यमंत्री आवास कूच कर रहे पीआरडी जवानों को पुलिस ने रोका, नहीं माने तो किया गिरफ्तार
पीआरडी जवानों ने कहा कि वह अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनदेखा करने का काम कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूरे साल नौकरी और अन्य विभिन्न मांगों को लेकर पीआरडी जवानों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास कूच किया। इस दौरान पीआरडी जवानों को हाथीबड़कला बैरिकेडिंग रोका गया। यहां प्रदर्शनकारियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई।
कुछ पीआरडी जवान, जिसमें महिला और पुरुष बैरिकेडिंग पर चढ़कर और प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें नीचे उतारा। उनके बीच धक्कामुक्की भी हुई। पीआरडी जवान सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करती रहे।
वहीं कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग को तोड़कर मुख्यमंत्री आवास से 500 मीटर पहले तक पहुंच गए। अन्य पीआरडी जवानों व पुलिस कर्मियों के समझाने के बाद वह लौट गए। जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पीआरडी जवानों ने कहा कि वह अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनदेखा करने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीआरडी जवानों को साल के 300 दिन रोजगार देने की घोषणा की थी। अभी तक उसका शासनादेश जारी नहीं किया गया है। जबकि अन्य मांगों के संबंध में भी सरकार की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे पीआरडी जवानों में रोष है।