फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : Politics heats up for by-elections, battle started for Salt seat

उत्तराखंडः उपचुनाव के लिए गरमाई सियासत, अब सल्ट सीट के लिए शुरू हुआ घमासान

Fri, 12 Mar 2021 09:53 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 12 Mar 2021 09:53 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : Politics heats up for by-elections, battle started for Salt seat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कुमाऊं की महत्वपूर्ण सीट सल्ट के उपचुनाव के लिए भी सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने पार्टी के विधायक दल के उपनेता करन माहरा और प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन

 

उत्तराखंड : सत्ता की कमान संभालने के बाद, मुख्यमंत्री सचिवालय में आज हो सकता फेरबदल

विज्ञापन


भाजपा विधायक सुरेंद्र जीना के निधन के कारण कुमाऊं की सल्ट सीट रिक्त है। यह सीट पहले कांग्रेस के कब्जे में ही थी और 2017 के चुनाव में भाजपा के सुरेंद्र जीना ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। अब इस सीट पर उपचुनाव जल्द होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंडः अब मुख्यमंत्री की सीट पर सस्पेंस, कहां से लड़ेंगे उपचुनाव?

भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन के बाद बदले हुए राजनीतिक हालात में इस सीट का महत्व भी बढ़ गया है। इसको देखते हुए खामोश बैठी कांग्रेस अब हरकत में आई है। कांग्रेस ने पर्यवेक्षक के रूप में रानीखेत विधायक करन माहरा पर भरोसा जताया है।  

अभी तक दो दावेदारी आ चुके हैं सामने

कांग्रेस में इस सीट से दो दावेदार तो सामने आ भी चुके हैं। सल्ट के पूर्व कांग्रेस विधायक रणजीत रावत के बेटे विक्रम रावत अपनी इच्छा जता भी चुके हैं। विक्रम ने इसको देखते हुए कांग्रेस के आयोजनों में अपनी सक्रियता भी बढ़ा दी है। 2017 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहीं गंगा पंचोली भी दावा जता रही हैं।

दो बार भाजपा और दो बार कांग्रेस के पास रही यह सीट  

राज्य गठन के बाद के दो चुनावों मेें कांग्रेस नेता रणजीत सिंह रावत के पास यह सीट रही। इसके बाद पिछले दो चुनाव में भाजपा के खाते में यह सीट गई। 

गढ़वाल से सटी हुई है यह सीट, मुख्यमंत्री तीरथ की है संभावना 

इस सीट पर गढ़वाल का प्रभाव होने के कारण कांग्रेस मान रही है कि इस सीट पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भी लाया जा सकता है। ऐसे में भाजपा को कोई दूसरी सीट खाली नहीं करानी होगी और वह एक उपचुनाव से भी बच जाएगी। दूसरी ओर, भाजपा इस सीट को मुख्यमंत्री के लिहाज से सुरक्षित नहीं मान रही है।

स्थानीय नेताओं से बात कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जल्द ही विधानसभा का दौरा किया जाएगा। भाजपा के समीकरण को समझा जाएगा और इसके बाद ही कोई राय कायम की जाएगी। 
- करन माहरा, उपनेता, कांग्रेस विधायक दल और सल्ट पर्यवेक्षक

सल्ट के उपचुनाव को कांग्रेस पूरी ताकत से लड़ेगी। दोनों पर्यवेक्षकों से अपेक्षा है कि वे विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाते हुए आम सहमति से अपनी गोपनीय आख्या अतिशीघ्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेंगे।  
- प्रीतम सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed