फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: police tightening screws on prisoners running gangs from jails,

उत्तराखंड : जेलों से गैंग चला रहे कैदियों पर कसेगा शिकंजा, कुख्यात बंदियों को चिह्नित करने के निर्देश

Fri, 07 Aug 2020 03:23 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 07 Aug 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news: police tightening screws on prisoners running gangs from jails,
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

उत्तराखंड की जेलों में बंद कुछ बदमाश गैंग चला रहे हैं। ऐसी शिकायतों के बाद आईजी गढ़वाल रेंज आईजी अभिनव कुमार ने सभी जिलों को ऐसे बंदियों को चिह्नित कर सूची बनाने के निर्देश दिए हैं। इन बदमाशों पर अलग से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


उत्तराखंड की जेलों 11 जेलों में लगभग साढ़े पांच हजार कैदी बंद हैं। इनमें से लगभग 60 फीसदी से ज्यादा विचाराधीन हैं। हरिद्वार, देहरादून और पौड़ी की जेलों में कई कुख्यात बदमाश भी सजा काट रहे हैं। रुड़की जेल में पांच साल पहले गैंगवार का मामला भी सामने आया था।
विज्ञापन


वहीं, 2014 में देहरादून जेल में बंद कुख्यात भूरा ने यहीं से भागने की योजना बनाई थी और फिर बागपत से सिपाहियों को धक्का देकर फरार हो गया था।

आईजी गढ़वाल रेंज ने बताया कि कुछ कैदियों के लोगों को धमकाने और पैसे मांगने जैसी शिकायतें मिली हैं। ऐसे में जिला पुलिस को कुख्यात कैदियों को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। जेलों के पीसीओ की कॉल डिटेल भी जांची जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed