फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Police department Preparing to finish ranker exam in police Recruitment

उत्तराखंड: पुलिस में रैंकर्स परीक्षा खत्म करने की तैयारी, नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव शासन को भेजा    

Fri, 20 Aug 2021 02:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 20 Aug 2021 02:08 AM IST
सार

मौजूदा नियमों के अनुसार 34 फीसदी पद सीधी भर्ती के माध्यम से होते हैं। इसके अलावा 33 फीसदी रैंकर्स परीक्षा और 33 प्रतिशत पद प्रमोशन के माध्यम से भरे जाते हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Police department Preparing to finish ranker exam in police Recruitment
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड पुलिस विभाग में रैंकर्स परीक्षा को खत्म करने की तैयारी की जा रही है। अभी तक 33 फीसदी पदों (हेड कांस्टेबल और दरोगा) को रैंकर्स परीक्षा के माध्यम से भरा जाता था, लेकिन अब मौजूदा नियमावली में संशोधन के लिए पुलिस मुख्यालय ने प्रस्ताव शासन को भेजा है। संशोधन के बाद नई भर्ती की विज्ञप्ति जारी की जाएगी। 

विज्ञापन


सुनहरा मौका: उत्तराखंड में निकली फॉरेस्ट गार्ड के 894 पदों पर भर्ती, 24 से करें आवेदन
विज्ञापन


मौजूदा नियमों के अनुसार 34 फीसदी पद सीधी भर्ती के माध्यम से होते हैं। इसके अलावा 33 फीसदी रैंकर्स परीक्षा और 33 प्रतिशत पद प्रमोशन के माध्यम से भरे जाते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इसके लिए पुलिस मुख्यालय 50 प्रतिशत सीधी भर्ती और 50 फीसदी प्रतिशत से पदों को भरने पर विचार कर रहा है। इसके लिए मौजूदा नियमावली में संशोधन की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्द्वानी: बैरक में सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, निलंबित चल रहा था सिपाही


अधिकारियों के मुताबिक इस संशोधन के होते ही आगामी भर्तियों के लिए विज्ञप्ति जारी की जाएगी। इस साल करीब ढाई हजार पदों के लिए भर्ती निकाली जानी हैं। यही कारण है कि अभी तक इस भर्ती में देरी हो रही है। 

सात माह से नहीं आया रैंकर्स परीक्षा का रिजल्ट 
गत फरवरी में रैंकर्स भर्ती परीक्षा हुई थी। इसे पहली बार अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के माध्यम से कराया गया था लेकिन अभी तक इस परीक्षा का रिजल्ट नहीं आया है। इसमें भाग लेने वाले पुलिसकर्मी अभी रिजल्ट का ही इंतजार कर रहे हैं। 

नियमावली में संशोधन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। रैंकर्स परीक्षा खत्म करने पर विचार किया जा रहा है। इसके बाद 50-50 फीसदी क्रमश: सीधी और प्रमोशन के माध्यम पद भरे जाएंगे। संशोधन के बाद ही भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की जाएगी। 
- डीआईजी (कार्मिक) डॉ. नीलेश आनंद भरणे, सह प्रवक्ता उत्तराखंड पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed