फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Forest Guard Recruitment Start for 894 posts in Uttarakhand

सुनहरा मौका: उत्तराखंड में निकली फॉरेस्ट गार्ड के 894 पदों पर भर्ती, 24 से करें आवेदन

Thu, 19 Aug 2021 09:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 19 Aug 2021 09:40 PM IST
सार

आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि इस भर्ती के लिए आवेदकों को पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Forest Guard Recruitment Start for 894 posts in Uttarakhand
नौकरी - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में वन आरक्षी (फॉरेस्ट गार्ड) के 894 पदों पर भर्ती होगी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसका नोटिस जारी कर दिया है। 24 अगस्त से भर्ती के लिए ऑनलाइन आवदेन शुरू होंगे।

विज्ञापन


आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि इस भर्ती के लिए आवेदकों को पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन कराना होगा। कॉमन सर्विस सेंटरों को भी आवेदन के लिए अधिकृत किया गया है। ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों के आवेदक न्याय पंचायत स्तर पर कॉमन सर्विस सेंटर से भी अपना फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के लिए उनके पास फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठा स्कैन करने व ऑनलाइन शुल्क जमा कराने की सुविधा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए सात अक्तूबर तक आवेदन होंगे जबकि नौ अक्तूबर तक शुल्क जमा करा सकेंगे। दिसंबर में आयोग ने लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रस्तावित की है। इस भर्ती में लंबाई व सीने की माप के मानक भी हैं। इसके साथ ही चार घंटे में पुरुष उम्मीदवारों को 25 किलोमीटर की पैदल चाल/दौड़ पूरी करनी होगी जबकि महिला उम्मीदवारों को 14 किलोमीटर का मानक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार के आदेश के तहत अधिकतम आयु सीमा में एक वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। ईडब्ल्यूएस आवेदकों के लिए यह निर्देश हैं कि वैध प्रमाण पत्र होने पर ही वह इस श्रेणी का लाभ लेने का विकल्प भरें। उम्मीदवार किसी भी सहायता के लिए आयोग के टोल फ्री नंबर 9520991172 या वॉट्स एप नंबर 9520991174 या ई-मेल भी कर सकते हैं।

फॉरेस्ट गार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा के परिणाम जारी

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 27 जुलाई से 29 जुलाई के बीच देहरादून और तीन व चार अगस्त को हल्द्वानी में आयोजित हुई फॉरेस्ट गार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। यह परिणाम आयोग ने वेबसाइट पर जारी किया है।

एलटी भर्ती परीक्षा में गलती करने वालों को मौका नहीं
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने कहा कि तमाम उम्मीदवारों के सवाल आ रहे हैं कि एलटी भर्ती परीक्षा में वह ओएमआर शीट पर गोला काला करना भूल गए हैं। ऐसे सभी उम्मीदवारों के लिए स्पष्ट निर्देश यह हैं कि नियमानुसार अब उन्हें कोई मौका नहीं दिया जा सकता है। क्योंकि परीक्षा संपन्न होने के बाद ओएमआर में कोई भी बदलाव नियम विरुद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed