फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Poachers had set noose to catch wild boar, but female Guldar got trapped

देहरादून: शिकारियों ने जंगली सूअर पकड़ने के लिए लगाया था फंदा, लेकिन फंस गई मादा गुलदार

Thu, 25 Nov 2021 11:56 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 25 Nov 2021 11:56 AM IST
सार

वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद गुलदार को फंदे से निकाला और इलाज के लिए दून चिड़ियाघर पहुंचाया। इलाज के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन
uttarakhand news: Poachers had set noose to catch wild boar, but  female Guldar got trapped
फंदे में फंस गई मादा गुलदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी से सटे झाझरा क्षेत्र के भाऊवाला गांव के जंगल में जंगली सूअर पकड़ने के लिए लगाए फंदे में मादा गुलदार फंस गई। घायल गुलदार की हुंकार से ग्रामीणों को मामले का पता चला तो सूचना वन विभाग को दी गई।

विज्ञापन


विभागीय टीम शिकारियों की धरपकड़ में जुटी
वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद गुलदार को फंदे से निकाला और इलाज के लिए दून चिड़ियाघर पहुंचाया गया। इलाज के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। दूसरी ओर प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देश पर अज्ञात शिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। विभागीय टीम शिकारियों की धरपकड़ में जुट गई है। 
विज्ञापन


दहशत: ऋषिकेश की कॉलोनी में गुलदार घुसने से मचा हड़कंप, घरों में कैद हुए लोग, तस्वीरें 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक भाऊवाला गांव के ग्रामीण बुधवार सुबह जंगल की ओर गए तो उन्होंने फंदे में मादा गुलदार को फंसे हुए देखा। उसका पैर फंदे में जकड़ा हुआ था जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई थी।

डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद गुलदार को निकाला

फंदे से निकलने के लिए वह छटपटा रही थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान को दी। उनके निर्देश पर रेस्क्यू टीम ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसे फंदे से निकाला और दून चिड़ियाघर रेस्क्यू सेंटर ले गए। वहां डाक्टरों की टीम ने उसका इलाज किया। प्रभागीय वनाधिकारी धीमान के आदेश पर अज्ञात शिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी खोजबीन की जा रही है। 

फंदे में फंसकर जा चुकी है कई गुलदारों की जान
यह पहली बार नहीं है जब शिकारियों के फंदे में गुलदार फंसा हो। इससे पहले राजधानी से सटे कई इलाकों में शिकारियों के लगाए गए फंदे में फंस कर कई गुलदारों की मौत भी हो चुकी है, वहीं कई तेंदुओं को बचाया जा चुका है। 

शिकारी जंगली सूअरों को पकड़ने के चक्कर में फंदे लगा देते हैं और इसमें जंगली सूअर की जगह गुलदार फंस जाते हैं। झाझरा क्षेत्र में बड़ी संख्या में गुलदार पाए जाते हैं जो अक्सर फंदे में फंस जाते हैं।

-राजीव धीमान,प्रभागीय वनाधिकारी  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed