फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   uttarakhand news : physical worship started after 77 days in world famous Jageshwar Dham

उत्तराखंड : विश्वप्रसिद्ध जागेश्वर धाम में 77 दिनों बाद शुरू हुई भौतिक पूजा

Thu, 01 Jul 2021 07:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 01 Jul 2021 07:08 PM IST
सार

एक दिन में 10 से 15 पूजा ही होंगी, परिवार के अधिकतम छह सदस्य होंगे शामिल।
 

विज्ञापन
uttarakhand news : physical worship started after 77 days in world famous Jageshwar Dham
विश्वप्रसिद्ध जागेश्वर मंदिर समूह - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

विश्वप्रसिद्ध जागेश्वर मंदिर समूह में ढाई माह से अधिक समय के बाद गुरुवार से भौतिक पूजा शुरू हो गई है। पहले दिन तीन लोगों ने मंदिर में पूजा करवाई। भौतिक पूजा कराने के लिए अग्रिम बुकिंग करानी जरूरी है। अब तक मंदिर में ऑनलाइन माध्यम से ही पूजा हो रही थी।

विज्ञापन


उत्तराखंड अनलॉक : ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म, स्कूलों में आज से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के चलते जिले के जागेश्वर धाम में 15 अप्रैल से भौतिक पूजा कराने पर प्रतिबंध लगाया गया था। इस दौरान श्रद्धालु ऑनलाइन माध्यम से पूजा करवा रहे थे। 77 दिनों बाद गुरुवार से जागेश्वर धाम में फिर से भौतिक पूजा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड अनलॉक : आज से चंडीगढ़, हिमाचल के लिए चलीं रोडवेज की बसें

जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट ने बताया कि जागेश्वर मंदिर समूह में भौतिक पूजा कराने की अनुमति दे दी गई है। एक दिन में 10 से 15 पूजा ही होंगी। पूजा में परिवार के अधिकतम छह सदस्य ही शामिल हो सकेंगे। किसी भी स्थिति में सदस्यों की संख्या बढ़ाई नहीं जाएगी। गुरुवार को जागेश्वर धाम में तीन श्रद्धालुओं ने भौतिक पूजा कराई। 370 श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। 

नियम तोड़ा तो पुजारी पर हो सकती है कार्रवाई

यदि किसी पुजारी ने तय सीमा से अधिक श्रद्धालुओं को एक साथ बैठाकर पूजा कराई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रूद्राभिषेक केदार मंदिर के पास, पार्थिव पूजा और अन्य पूजाएं जागेश्वर भोग शाला और हवन कुंड के पास कराई जाएंगी। 

ऐसे करें पूजा के लिए बुकिंग
भौतिक पूजा कराने के लिए श्रद्धालुओं को अग्रिम बुकिंग कराना अनिवार्य है। श्रद्धालु जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट के फोन नंबर 9760677235 पर बुकिंग करा सकते हैं। श्रद्धालु अपने पुजारी के माध्यम से भी बुकिंग करा सकते हैं। 

इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध
जागेश्वर धाम में भौतिक पूजा करने की अनुमति तो मिली है लेकिन कुछ प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत पुजारी द्वारा टीका लगाने, कलावा बांधने और जल का छिड़काव करने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed