फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : parents protest against starting classes up to VI and for fees waiver today

Dehradun News : छठी तक की कक्षाओं को शुरू करने के विरोध व फीस माफी के लिए अभिभावकों ने निकाला मार्च, किया प्रदर्शन

Sat, 06 Feb 2021 11:50 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 06 Feb 2021 11:50 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : parents protest against starting classes up to VI and for fees waiver today
अभिभावकों ने धरना-प्रदर्शन किया गया - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड अभिभावक संघ की ओर से तीन महीने की फीस माफी की मांग को लेकर शिक्षा विभाग के खिलाफ शनिवार को धरना-प्रदर्शन किया गया। साथ ही छठी तक की कक्षाओं को शुरू करने के फैसले पर विरोध जताया गया।उत्तराखंड अभिभावक संघ के अध्यक्ष रामकुमार सिंघल व मंत्री मनमोहन जायसवाल के अनुसार शनिवार को अभिभावक गांधी पार्क के बाहर एकत्र हुए।

विज्ञापन


यहां से डीएम कार्यालय तक मार्च निकाला गया। डीएम को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में अभिभावक आर्थिक रूप से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इसलिए अप्रैल से जून तक की फीस माफ की जानी चाहिए। इस दौरान कई अभिभावकों को वेतन तक नहीं मिला था। वहीं शासन ने आठ फरवरी से छोटी कक्षाएं शुरू करने को लेकर अभिभावकों की राय तक नहीं जानी। यह फैसला एकतरफा है।
विज्ञापन


छोटी कक्षाएं एक घंटा देरी से, बाकी समय पर चलेंगी 

शासन की ओर से स्कूल खोले जाने के फैसले के बाद शासकीय, अशासकीय व निजी स्कूलों में छठी व इससे ऊपर की कक्षाएं शुरू करने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। स्कूल अपने-अपने स्तर पर कक्षाओं के अनुसार छात्रों के प्रवेश व छुट्टी का समय तय करने में जुटे हैं, ताकि भीड़ की स्थिति से बचा जा सके। वहीं, महीनों से बंद पड़ी मिड-डे मील की रसोई को भी चालू करने की तैयारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन की एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर) का अध्ययन के बाद अब शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों का इंतजार है। वहीं, स्कूलों का मुख्य फोकस कक्षाओं के आने व जाने की समयसारिणी तैयार करने पर है। जिससे छात्रों को व्यवस्थित तरीके से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ प्रवेश दिया जा सके। अधिकांश स्कूल छठी से आठवीं कक्षा के छात्रों को निर्धारित समय से आधे से एक घंटे देरी से बुलाने के पक्ष में हैं। इनकी छुट्टी भी निर्धारित समय से एक घंटा पहले की जा सकती है। 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को पहले से तय समय पर स्कूल आना होगा।

उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश महामंत्री अवधेश कुमार कौशिक ने बताया कि अधिकांश स्कूल छठी से आठवीं कक्षा को देरी से बुलाने व जल्दी छुट्टी करने के पक्ष में हैं। स्कूल स्तर पर अलग-अलग समय तय किया जा रहा है। एक-दो दिन के भीतर स्कूल समय कर लेंगे। इसके अलावा कक्षाओं को सैनिटाइज किया जा रहा है। 


मिड-डे मील की राशि को लेकर असमंजस

शासन की ओर से जारी एसओपी में स्पष्ट है कि नई कक्षाएं शुरू होने पर मिड-डे मील के तहत छात्रों को भोजन भी दिया जाएगा। इसे लेकर स्कूलों में मिड-डे मील को दोबारा शुरू करने की तैयारियां भी चल रही हैं। आठ तारीख को पहले दिन से ही छात्रों को मिड-डे मील के तहत भोजन का लाभ मिलेगा। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि अनुपस्थित छात्रों को राशन की राशि पहले की तरह बैंक खाते में मिलेगी या नहीं। इसे लेकर शिक्षकों में असमंजस बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed