फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Outgoing president become administrator in 12 district panchayats of state

Uttarakhand: प्रदेश की 12 जिला पंचायतों में निवर्तमान अध्यक्ष बने प्रशासक, एक दिसंबर को खत्म हुआ था कार्यकाल

Mon, 02 Dec 2024 08:44 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 02 Dec 2024 08:44 PM IST
सार

हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य सभी 12 जिला पंचायतों के अध्यक्षों ने संबंधित जिला पंचायतों में प्रशासक के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Outgoing president become administrator in 12 district panchayats of state
- फोटो : freepik.com

विस्तार

प्रदेश की 12 जिला पंचायतों में निवर्तमान अध्यक्ष प्रशासक नियुक्त कर दिए गए हैं। एक दिसंबर को इन जिला पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो गया था। अब नई जिला पंचायतों का गठन होने या छह महीने तक जो भी पहले हो शासन ने प्रशासक नियुक्त कर दिए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के पंचायत प्रतिनिधि पिछले काफी समय से अपना कार्यकाल बढ़ाने की मांग कर रहे थे। शासन ने क्षेत्र और ग्राम पंचायतों का कार्यकाल नहीं बढ़ाया। हालांकि, जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक नियुक्त किया गया है। शासन के आदेश के बाद हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य सभी 12 जिला पंचायतों के अध्यक्षों ने संबंधित जिला पंचायतों में प्रशासक के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।
विज्ञापन


Uttarakhand News: उधम सिंह नगर के नए जिलाधिकारी नितिन भदौरिया संभाला चार्ज, गिनाईं प्राथमिकताएं
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत देहरादून की निवर्तमान अध्यक्ष एवं प्रशासक मधु चौहान ने कहा, सरकार ने निवर्तमान अध्यक्षों को ही प्रशासक के रूप में नियुक्त करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष मुख्यमंत्री की सोच के अनुरूप प्रशासक के रूप में अपनी जिम्मेदारी पर खरे उतरेंगे।

मधु चौहान ने कहा कि जो विकास के काम अधूरे रह गए थे, उन्हें पूरा किया जाएगा। जिला पंचायत संगठन की अध्यक्ष एवं टिहरी की निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने कहा, पंचायत राज एक्ट की व्यवस्था के तहत निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed