फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Only 724 ventilators in state amid rising corona infection

उत्तराखंड: बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच प्रदेश में हैं सिर्फ 724 वेंटिलेटर

Tue, 13 Apr 2021 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 13 Apr 2021 02:30 AM IST
सार

  • एक साल में 559 वेंटिलेटरों की संख्या
  • कोरोना संक्रमण फैलने से तेजी से बढ़ रहे सक्रिय मरीज

विज्ञापन
Uttarakhand News: Only 724 ventilators in state amid rising corona infection
वेंटिलेटर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सवा करोड़ की आबादी पर सरकार एक साल के भीतर 724 वेंटिलेटर की व्यवस्था कर पाई है। बीते वर्ष मार्च में कोरोना ने प्रदेश में दस्तक दी थी। उस समय सरकारी अस्पतालों में कोरोना के गंभीर मरीजों के इलाज के 165 वेंटिलेटरही थे। कोविड काल के दौरान वेंटिलेटरों की संख्या 724 तक पहुंच गई है। जबकि कोरोना की दूसरी लहर से पहले की तुलना में ज्यादा खतरा है।

विज्ञापन


वर्तमान में प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए 38 कोविड अस्पताल और 415 कोविड केयर सेंटर हैं। जहां पर लगभग 31 हजार आईसोलेशन बेड हैं। कुल ऑक्सीजन बेड की क्षमता 3317 है, इनमें से 555 बेड पर कोरोना संक्रमित भर्ती हैं। इसी तरह आईसीयू बेड की संख्या 815 है। इनमें से 119 आईसीयू बेड पर संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए 724 वेंटिलेटर प्रदेश में उपलब्ध हैं, इसमें वर्तमान में 18 वेंटिलेटरों पर मरीज हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: सोमवार को 1334 नए संक्रमित मिले, सात मरीजों की हुई मौत 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ने से सक्रिय मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिससे अस्पतालों में कोविड इलाज का दबाव बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड को काबू करने के लिए अब पुरानी रणनीति पर काम किया जा रहा है। प्रदेश में संक्रमण के साथ मरीजों की मृत्यु दर बढ़ रही है। इसे रोकने के लिए सरकार व स्वास्थ्य विभाग के सामने बड़ी चुनौती है।

प्रदेश में 122 मीट्रिक टन ऑक्सीजन

कोरोना संक्रमित मरीजों को सबसे बड़ी समस्या सांस लेने में दिक्कत की है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में 122 मीट्रिक टन ऑक्सीजन उपलब्ध है। इसके अलावा जिला अस्पतालों में स्वचालित ऑक्सीजन पाइप लाइन स्थापित की गई है। 

प्रदेश में ये है व्यवस्था
आईसोलेशन बेड-   31 हजार 
वेंटिलेटर-              724
ऑक्सीजन बेड-      3317
आईसीयू बेड-         815

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं है। सक्रिय मामलों के आधार पर प्रदेश में आईसोलेशन, आईसीयू, ऑक्सीजन व वेंटिलेटर पर्याप्त मात्रा में हैं। जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बढ़ाया जाएगा।
-डॉ. पंकज कुमार पांडेय, प्रभारी सचिव स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed