फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Online booking Mandatory for jungle safari and guest houses in Rajaji Tiger Reserve

उत्तराखंड: राजाजी टाइगर रिजर्व में सफारी और अतिथि गृहों के लिए करानी होगी ऑनलाइन बुकिंग

Tue, 13 Jul 2021 09:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 13 Jul 2021 09:57 PM IST
सार

टाइगर रिजर्व निदेशक डीके सिंह ने बताया कि वर्तमान में टाइगर रिजर्व आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को टाइगर रिजर्व के गेट पर ही आकर सफारी की बुकिंग के साथ ही अतिथिगृहों का आरक्षण कराना पड़ता है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Online booking Mandatory for jungle safari and guest houses in Rajaji Tiger Reserve
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

राजाजी टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों का दीदार करने के साथ ही सफारी करने वाले पर्यटकों को अब जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व की तर्ज पर ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी। इसके लिए टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से एनआईसी के विशेषज्ञों की मदद से विशेष सॉफ्टवेयर तैयार करा लिया गया है। इसके लिए टाइगर रिजर्व के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित भी किया गया है। 

विज्ञापन


टाइगर रिजर्व निदेशक डीके सिंह ने बताया कि वर्तमान में टाइगर रिजर्व आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को टाइगर रिजर्व के गेट पर ही आकर सफारी की बुकिंग के साथ ही अतिथिगृहों का आरक्षण कराना पड़ता है। ऐसे में पर्यटकों को तमाम दिक्कतें होती हैं। अब पर्यटकों को इस दिक्कत से निजात मिल जाएगी। राजाजी टाइगर रिजर्व आने वाले देशी-विदेशी पर्यटक अब अतिथि गृहों के साथ ही सफारी की ऑनलाइन बुकिंग करा सकेंगे। हालांकि पहले चरण में ऋषिकेश स्थित चौरासी कुटिया और सफारी की ही बुकिंग होगी। दूसरे चरण में अतिथिगृहों की बुकिंग होगी। बुकिंग की ऑनलाइन सुविधा से पर्यटकों को अतिथिगृहों और सफारी की बुकिंग के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन


राजाजी टाइगर रिजर्व में रोपे जाएंगे फलदार पौधे  
हरेला पर्व पर इस बार राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में फलदार पौधे लगाए जाने की तैयारी है। निदेशक डीके सिंह ने बताया कि टाइगर रिजर्व में फिलहाल फलदार वृक्षों की संख्या थोड़ी कम है। ऐसे में टाइगर रिजर्व क्षेत्र में हरेला पर्व पर फलदार पौधों को लगाने की तैयारी है। योजना को धरातल पर उतारा जा सके, इसके लिए वन्यजीवों के संरक्षण को लेकर काम करने वाले गैर सरकारी संगठनों की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉर्बेट पार्क में दिखा सफेद मोर
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के झिरना रेंज में मोरों के झुंड में वन कर्मियों को एक सफेद मोर दिखाई दिया। वहीं वनाधिकारी इसे अनुवांशिक परिवर्तन मान रहे है। कॉर्बेट प्रशासन ने वन कर्मियों को मोर की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।


झिरना रेंज के कोठी रौ के आसपास जंगल में गश्त कर रही वन कर्मियों की टीम को सफेद मोर दिखाई दिया। वन कर्मियों ने मौके पर लगे कैमरा ट्रैप की जांच की तो उसमेें सफेद मोर की फोटो तो आई, लेकिन साफ नहीं थी। इसकी जानकारी वनाधिकारियों को दी गई। वनाधिकारियों ने सफेद मोर यानी अल्बिनो मोर के बारे में जानकारी ली। सफेद मोर अन्य मोरों के झुंडों के साथ था। इसके अलावा अन्य कोई सफेद मोर मौके पर नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed