फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : Online admission will ne starts from 20 july in Doon University

उत्तराखंडः दून विवि में 20 से होंगे ऑनलाइन एडमिशन, कई नए पाठ्यक्रम भी होंगे शुरू

Wed, 07 Jul 2021 12:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 07 Jul 2021 12:40 PM IST
सार

कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने बताया कि छात्र विवि की वेबसाइट दून यूनिवर्सिटी डॉट एसी डॉट इन पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन
uttarakhand news : Online admission will ne starts from 20 july in Doon University
दून विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

दून विश्वविद्यालय में 20 जुलाई से नए शैक्षणिक सत्र के लिए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी। विवि की वेबसाइट पर एडमिशन फॉर्म भी उपलब्ध होंगे। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 अगस्त है। विवि का नया सत्र एक सितंबर से शुरू हो जाएगा। इस बार विवि ने कई नए पाठ्यक्रम भी शुरू किए हैं। 

विज्ञापन


कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने बताया कि छात्र विवि की वेबसाइट दून यूनिवर्सिटी डॉट एसी डॉट इन पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों की सहूलियत को देखते हुए 12वीं के परिणाम घोषित होने का इंतजार किया जाएगा। नतीजों में देर होने पर उन्हें सीटों के अनुसार कुछ राहत दी जाएगी। विवि की ओर से कई सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए गए हैं। स्नातक में कुल 140 क्रेडिट अंक होते हैं, जो इन सर्टिफिकेट कोर्स से प्राप्त किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन


गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू
दून विवि में इस सत्र से गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया गया है। स्कूल ऑफ लैंग्वेज के तहत स्थानीय बोली-भाषा को बढ़ावा देने के लिए इस एक वर्षीय कोर्स की शुरूआत की गई है। कोर्स करने पर छात्रों को तीन क्रेडिट अंक का लाभ मिलेगा, जिसके वो अपने पाठ्यक्रम में क्रेडिट कर सकेंगे। इसमें 20-20 सीटें रहेंगी। सेल्फ फाइनेंस मोड पर चलने वाले इस कोर्स की फीस तय करने की प्रक्रिया चल रही है। अभी विवि में इंग्लिश, जर्मन, फ्रैंच, स्पेनिश, जेपनीज और चाइनीज भाषा पढ़ाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बायलॉजिकल साइंस में भी होंगे एडमिशन
विवि में बायलॉजिकल साइंस पाठ्यक्रम में भी इसी सत्र से एडमिशन होंगे। इसके तहत बीएससी और एमएससी बायलॉजिकल साइंसेज कोर्स शुरू किया गया है। दोनों पाठ्यक्रमों में 30-30 सीटें होंगी। 

एमए थिएटर भी कर सकेंगे छात्र
सेंटर फॉर उत्तराखंड लैंग्वेज एंड फोक परफॉर्मिंग आर्ट्स छह माह का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने जा रहा है। इसके अलावा दो वर्षीय एमए थिएटर मेें भी एडमिशन लिए जा सकेंगे। नित्यानंद हिमालयन शोध संस्थान के अधीन यह कोर्स सेल्फ फाइनेंस मोड में चलेगा। 

जियोलॉजी व जॉग्रफी कोर्स भी शुरू
विवि ने इसी पाठ्यक्रम से एमए व एमएससी के कोर्स भी शुरू किए हैं। छात्र अब दून विवि से जियोलॉजी व जॉग्रफी में एमए व एमएससी भी कर सकेंगे। 

एमए होम साइंस भी कर सकेंगे
विवि में इस सत्र से एमए होम साइंस में भी एडमिशन होंगे। प्रो. सुरेखा डंगवाल ने बताया कि राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने विशेष तौर पर यह पाठ्यक्रम शुरू करने का सुझाव दिया था। उन्होंने बताया कि यह पाठ्यक्रम न होने के कारण छात्राओं को परेशान होना पड़ रहा है।

नहीं काटने पड़ेंगे दूसरे शहरों के चक्कर
विवि ने कई ऐसे पाठ्यक्रम भी शुरू किए हैं, जिनके लिए अब तक छात्रों को दिल्ली और पंजाब के चक्कर काटने पड़ते थे। उन्होंने बताया कि बीए ऑनर्स साइकोलॉजी, इंग्लिश, इकॉनोमिक्स पाठ्यक्रम की बहुत अधिक डिमांड है। इसके अलावा बीकॉम ऑनर्स भी शुरू किया गया है। 


छात्रों की सहूलियत के लिए विवि ने कई नए पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू किए हैं। इनमें कई ऐसे कोर्स भी हैं, जिन्हें करने के लिए छात्र दूसरे राज्य जाने को मजबूर हैं। दून विवि में पाठ्यक्रमों की शुरूआत होने से छात्रों को फायदा मिलेगा।
-प्रो. सुरेखा डंगवाल, कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed