फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Officers-employees Got Chief Minister's Excellence and Good Governance Award

उत्तराखंड: अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार, सीएम ने किया सम्मानित

Mon, 26 Dec 2022 02:59 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 26 Dec 2022 02:59 PM IST
सार

सीएम आवास के मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान कर आशा व्यक्त कि सभी अधिकारी व कर्मचारी आगे भी इसी मनोयोग से काम करेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Officers-employees Got Chief Minister's Excellence and Good Governance Award
सीएम ने अधिकारियों को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुशासन दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार से सम्मानित किया। सीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल विहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उत्तराखंड के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना गेम चेंजर साबित हो रही है।

विज्ञापन


सीएम आवास के मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान कर आशा व्यक्त कि सभी अधिकारी व कर्मचारी आगे भी इसी मनोयोग से काम करेंगे। वाजपेयी जी का जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहा है। देश में आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण की बात हो या प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी दूरगामी सोच वाली परियोजना या फिर परमाणु परीक्षण जैसे साहसी कदम की बात हो।
विज्ञापन


वाजपेयी जी ने देश के विकास के लिए अलग लकीर खींचने का काम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड तेजी से विकास के पथ आगे बढ़ रहा है। हर क्षेत्र में राज्य को केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। 2025 तक उत्तराखंड को एक सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2021-22 के लिए इन्हें मिला पुरस्कार
सामूहिक श्रेणी में पहला पुरस्कार अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी (ग्रुप लीडर), प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, आईटीडीए के निदेशक अमित सिन्हा, सचिव विनोद कुमार सुमन, एनआईसी के वरिष्ठ तकनीकी निदेशक राजीव जोशी, अनु सचिव वंदना डंगवाल को पुरस्कार दिया गया। दूसरा पुरस्कार सचिव चंद्रेश कुमार (ग्रुप लीडर) उप राजस्व आयुक्त मुहम्मद नासिर, सहायक समीक्षा अधिकारी अनूप सिंह नेगी, मुख्य सहायक पवन सिंह, तृतीय पुरस्कार आवास आयुक्त सुरेंद्र नारायण पांडे (ग्रुप लीडर), अपर आवास आयुक्त प्रकाश चंद्र दुम्का, अधिशासी अभियंता आनंद राम, मुख्य सहायक बबीता शर्मा को सम्मानित किया गया। चौथा पुरस्कार तत्कालीन डीएम पिथौरागढ़ आशीष चौहान (ग्रुप लीडर), जिला सूचना विज्ञान अधिकारी  गौरव कुमार, वित्त अधिकारी प्रशांत कुमार, अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मोहित लाल शाह, पांचवां पुरस्कार तत्कालीन जिलाधिकारी  पौड़ी विजय कुमार जोगदंडे (ग्रुप लीडर) जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी चंद्रकांता काला, प्रीति अरोड़ा, अंजू को पुरस्कृत किया गया। छठा पुरस्कार विजय कुमार जोगदंडे  (ग्रुप लीडर), एसडीएम पौड़ी  ईला गिरी, एएलआरओ पूरण प्रकाश रावत, तहसीलदार सुशीला कोठियाल, मनजीत सिंह गिल, यशवीर सिंह, नायब तहसीलदार विकास अवस्थी को सम्मानित किया गया।  सातवां पुरस्कार तत्कालीन डीएम चमोली स्वाति एस भदौरिया, डीएम हिमांशु खुराना (ग्रुप लीडर), एडीएम कुमकुम जोशी,  रजिस्ट्रार कानूनगो नरेंद्र सिंह रावत, अमीन तहसील राजवीर सिंह नेगी, सहायक मुख्य राजस्व लेखाकार शिवराज सिंह रावत को सम्मानित किया गया। आठवां पुरस्कार आईपीएस तत्कालीन एसपी चमोली श्वेता चौबे (ग्रुप लीडर), महिला उपनिरीक्षक मीता गुसांई, उत्तराखंड सचिवालय, विधानसभा सचिवालय, राज्यपाल सचिवालय श्रेणी में अनुभाग अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा, समीक्षा अधिकारी रंजना पुरस्कार प्रदान किया गया। व्यक्तिगत श्रेणी में नगर निगम रुद्रपुर के नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, सीएचसी यमकेश्वर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव कुमार, एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह, उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग के वरिष्ठ परामर्शदाता सर्जन डा. राजीव कुमार शर्मा, बीडीओ अधिकारी यमकेश्वर दृष्टि आनंद, उप निरीक्षक एसओजी चंपावत मनीष खत्री, कर्णप्रयाग के पुलिस कांस्टेबल नवीन कठैत को पुरस्कृत किया गया। 

2020-21 के लिए इन्हें मिला पुरस्कार
व्यक्तिगत श्रेणी में तत्कालीन डीएम उत्तरकाशी मयूर दीक्षित, एडीएम नरेंद्रनगर युक्ता मिश्र, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर के प्राचार्य प्रो. कमल किशोर पांडे, रायपुर कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. अनिता तोमर, टनकपुर कॉलेज के सहायक प्रोफेसर पंकज कुमार उप्रेती, सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी को पुरस्कार दिया गया। शासन, विधानसभा, राजभवन श्रेणी में समीक्षा अधिकारी रंजना को पुरस्कृत किया गया। सामूहिक श्रेणी में तत्कालीन सचिव शहरी विकास शैलेश बगौली (ग्रुप लीडर), विनोद कुमार सुमन, ललित मोहन रयाल, अपर निदेशक अशोक कुमार पांडेय को पुरस्कार दिया गया। दूसरा पुरस्कार भी नगर निकाय में संपत्ति कर के लिए जीआई मैपिंग कार्य के लिए शैलेश बगौली की टीम को दिया गया। तृतीय पुरस्कार तत्कालीन एनएचएम मिशन निदेशक सोनिका (ग्रुप लीडर), निदेशक एनएचएम डॉ. सरोज नैथानी को दिया गया। चौथा पुरस्कार तत्कालीन डीएम टिहरी ईवा आशीष श्रीवास्तव (ग्रुप लीडर), सीडीओ अभिषेक रूहेला, मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, कृषि भूमि संरक्षण अधिकारी सोमाश कुमार गुप्ता, परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकूनी को दिया गया। पांचवां पुरस्कार तत्कालीन डीएम देहरादून  डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव (ग्रुप लीडर), तत्कालीन सीडीओ नितिका खंडेलवाल, उप महाप्रबंधक आईटी रामस्वरूप उनियाल को दिया गया। छठा पुरस्कार तत्कालीन सीडीओ देहरादून नितिका खंडेलवाल (ग्रुप लीडर), तत्कालीन डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, सांतवां पुरस्कार तत्कालीन अपर मिशन निदेशक अभिषेक त्रिपाठी (ग्रुप लीडर), स्टेट सर्विलांस आफिसर डॉ. पंकज सिंह को दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed