फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : NTPC will give 25 crores for Kedarnath reconstruction works

Uttarakhand News : केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों के लिए एनटीपीसी देगा 25 करोड़, दिल्ली में हुआ एमओयू

Sun, 31 Jan 2021 10:12 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 31 Jan 2021 10:12 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : NTPC will give 25 crores for Kedarnath reconstruction works
केदानाथ में पुनर्निर्माण - फोटो : अमर उजाला (File Photo)
केदानाथ में पुनर्निर्माण कार्यों के लिए नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन (एनटीपीसी) 25 करोड़ की धनराशि देगा। शनिवार को इस संबंध में नई दिल्ली में पर्यटन विभाग और एनटीपीसी के बीच यह समझौता हुआ। पर्यटन विभाग की ओर से सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर और एनटीपीसी की ओर से एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर (सीएसआर) एमएसडी भट्टा मिश्रा ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन


समझौते के अनुसार एनटीपीसी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में 25 करोड़ की धनराशि श्री केदारनाथ धाम में विभिन्न पुनर्निर्माण कार्यों एवं यात्री सुविधाओं के विकास के लिए देगा। इससे पूर्व सार्वजनिक क्षेत्र के अन्य शीर्षस्थ उपक्रमों व श्री केदारनाथ धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के के बीच 100 करोड़ से अधिक धनराशि के समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


वहीं, जावलकर ने बताया कि समझौते के अनुसार एनटीपीसी की धनराशि से मंदाकिनी में आस्था पथ, कतार प्रबंधन, तीर्थयात्रियों के बैठने की सुविधा, रेन शेल्टर निर्माण, सरस्वती नदी की ओर वाटर एटीएम निर्माण तथा मंदिर प्लाजा में रेन शेल्टर का निर्माण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनटीपीसी धनराशि का भुगतान ट्रस्ट को किस्तों में करेगी। धनराशि का उपयोग उन्हीं कार्यों के लिए किया जाएगा, जिनके लिए वह दी जाएगी। साथ ही कार्यदायी संस्थाओं के चयन में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाएगी और प्रक्योरमेंट नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

ये उपक्रम भी दे चुके हैं योगदान

सचिव पर्यटन के मुताबिक, इससे पूर्व इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन 27.96 करोड़, ओएनजीसी 26 करोड़, रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन 23.52 करोड़ और पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन 25.6 करोड़ की धनराशि सीएसआर के तहत ट्रस्ट को देने का एमओयू कर चुकी है।


इन समझौतों के तहत किए जाने वाले कार्यों के संबंध में निविदा प्रक्रिया पूर्ण करते हुए कार्यदायी संस्थाओं का चयन कर लिया गया है। शीघ्र ही केदारनाथ टाउन पुनरुद्धार के अंतर्गत अवस्थापना कार्य आरंभ हो जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed