फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Now buy red rice, jhangora and pulses sitting at home, online platform ready

उत्तराखंड: अब घर बैठे मंगाएं पहाड़ का लाल चावल, झंगोरा और दालें, तैयार किया ऑनलाइन प्लेटफार्म

Mon, 09 Aug 2021 03:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal विनोद मुसान, अमर उजाला, देहरादून
विनोद मुसान, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 09 Aug 2021 03:22 PM IST
सार

सहकारिता विभाग के अपर निबंधक आनंद शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस मुद्दे पर फैसला लिया गया। शुक्ला ने बताया कि इस काम के लिए 48 क्रय-विक्रय समितियों का चयन किया गया है।

विज्ञापन
uttarakhand news: Now buy red rice, jhangora and pulses sitting at home, online platform ready
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

अब आप पहाड़ के लाल चावल, झंगोरा, पहाड़ी दालें, अदरक और तमाम दूसरे उत्तराखंडी उत्पाद देश में कहीं से भी घर बैठे उत्तराखंड ई-एमसीपी मार्केटिंग कोऑपरेटिव प्लेटफार्म के जरिये मंगा सकेंगे। देश-विदेश में उत्तराखंडी उत्पादों की डिमांड को देखते हुए राज्य सहकारिता विभाग ने ऑनलाइन प्लेटफार्म तैयार किया है।

विज्ञापन


सहकारिता विभाग के अपर निबंधक आनंद शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस मुद्दे पर फैसला लिया गया। शुक्ला ने बताया कि इस काम के लिए 48 क्रय-विक्रय समितियों का चयन किया गया है। सभी समितियों के सचिवों एवं चेयरमैन से इस बारे में बातचीत कर कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन


ये समितियां किसानों से उचित मूल्य पर उनकी उपज खरीदेंगी और उत्तराखंड ई-एमसीपी मार्केटिंग कोऑपरेटिव प्लेटफार्म के जरिये बाजार में आपूर्ति करेंगी। इसके अलावा किसानों के लिए जिनसे उत्पाद खरीदे जाने हैं, उनके लिए ई-एमपैक्स कोऑपरेटिव प्लेटफार्म और एक एप तैयार किया गया है, जिस पर उन्हें तमाम जरूरी जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर निबंधक शुक्ला ने कहा कि क्रय विक्रय समितियां इस काम को पूरा करने के लिए अपनी अचल संपति जैसे जमीन, भू भाग आदि का विवरण उपलब्ध कराते हुए अपनी सहमति निबंधक कार्यालय को उपलब्ध कराएंगी। ताकि वहां इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा सके। जिला सहायक निबंधक देहरादून राजेश चौहान ने क्रय विक्रय समिति के सचिवों एवं चेयरमैन से अपेक्षा की कि वह समिति सहमति पत्र प्रेषित करें। ताकि प्रभावी कार्यवाही की जा सके।
 

जनपद उत्तरकाशी से शुरू होगा अभियान 

सहकारिता विभाग की मार्केटिंग का यह अभियान उत्तरकाशी जनपद से शुरू होगा। सहकारिता विभाग की मंशा है कि ग्रामीणों की जो उपज है, उसका उचित मूल्य उन्हें मिल सके। जिसे क्रय विक्रय समिति उचित मूल्य पर खरीदेंगी और उपभोक्ता व खरीदार को सप्लाई करेंगी।

समितियां करेंगी भंडारण, एप के माध्यम से होगा वितरण
उत्तरकाशी में सहकारिता विभाग के अंतर्गत क्रय विक्रय समिति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समिति भवन को 22 कमरों और एक सभागार, तीन रेस्ट रूम का स्ट्रक्चर बनाने की योजना पर भी सहमति बनी है। ईएमसीपी के माध्यम से किसानों से खरीदी गई उपजों को समिति में भंडारण करके मांग के अनुरूप खरीददारों को भेजा जाएगा।

पिछले करीब 20 सालों से सहकारिता विभाग से जुड़ीं तमाम क्रम-विक्रय समितियां प्रभावी रूप से कार्य नहीं कर पा रही थीं। अब इन्हें फिर से सक्रिय किया गया है। ई-मार्केटिंग के जरिये व्यापार से किसान और समितियों, दोनों को फायदा होगा। इसके अलावा लोगों शुद्ध और जैविक अनाज इत्यादि घर बैठे उपलब्ध हो सकेगा।
- आनंद शुक्ला, अपर निबंधक,सहकारिता विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed