फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Now 124 highly malnourished people will be monitored through the app

देहरादून : अब एप के जरिये होगी 124 अति कुपोषितों की निगरानी 

Mon, 10 Aug 2020 04:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal सुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, देहरादून
सुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 10 Aug 2020 04:43 PM IST
सार

  • समय-समय पर जांच एवं डाइट की मॉनिटरिंग की जाएगी 
  • ऑनलाइन मॉनिटरिंग से तय होगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी 

विज्ञापन
Uttarakhand news: Now 124 highly malnourished people will be monitored through the app

विस्तार

देहरादून जिले में अति कुपोषितों की वास्तविक स्थिति क्या है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उनका परीक्षण कर रही हैं या नहीं। उन्हें सही डाइट मिल रही है या नहीं। जांच में कोई लापरवाही तो नहीं बरती जा रही है आदि को लेकर अब एप के जरिये 124 अति कुपोषितों की निगरानी होगी। ऐसा होने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय होगी। 

विज्ञापन


सीडीओ नीतिका खंडेलवाल ने बताया कि जिले में कुपोषण की निगरानी एप के जरिये की जाएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। एप पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कई तरह की सूचनाएं अपलोड करनी होंगी। मौके पर ली गई सेल्फी भी अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन


इससे लापरवाही बरतने वालों पर भी नजर रखी जा सकेगी। एप में पोषाहार स्टाक, पोषाहार वितरण, टीकाकरण पंजिका, गृह भ्रमण पंजिका आदि की जानकारी होगी। जिससे कभी भी किसी भी अति कुपोषित के बारे में पूरी जानकारी हासिल की जा सकेगी। साथ ही यह भी पता चल सकेगा कि किस पर और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जल्द ही इस पर काम शुरू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारा प्रयास है कि जिले में कोई भी अति कुपोषित न रहे। इसी को ध्यान में रखते हुए एप बनाने की योजना है। जिससे 124 अति कुपोषितों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय हो। अति कुपोषितों की जांच, डाइट और मौजूदा स्टेटस की जानकारी मिल सके।
- नितिका खंडेलवाल, सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed