फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : newborn daughter becomes a support to mother, monthly financial help will be given

उत्तराखंड: नवजात बेटी बनी जीने का सहारा, दी जाएगी 15 हजार रुपये की मासिक आर्थिक मदद

Fri, 06 Aug 2021 03:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 06 Aug 2021 03:46 PM IST
सार

महिला के पति की कोविड से मौत हो गई। पति का देहांत के पांच दिन बाद ही महिला ने बेटी को जन्म दिया। बेटी ही महिला के जीने का सहारा है।

विज्ञापन
uttarakhand news : newborn daughter becomes a support to mother, monthly financial help will be given
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की ब्रांड एंबेसडर डॉ. मनु शिवपुरी की पहल से देहरादून निवासी एक विधवा की मदद के लिए दून की दंपती ने हाथ बढ़ाया है। दंपती की ओर से महिला को घर चलाने और परिवार का भरण पोषण करने के लिए 15 हजार रुपये मासिक आर्थिक मदद दी जाएगी।

विज्ञापन


महिला के पति की कोविड से मौत हो गई। पति का देहांत के पांच दिन बाद ही महिला ने बेटी को जन्म दिया। बेटी ही महिला के जीने का सहारा है।

डॉ. मनु शिवपुरी के मुताबिक देहरादून निवासी महिला के पति की 2 जून को कोविड से मौत हो गई। 7 जून को महिला ने बेटी को जन्म दिया। उसका पहले से एक बेटा है, जो पोलियो से ग्रसित है। माता-पिता वृद्ध हैं।
विज्ञापन


डॉ. शिवपुरी के मुताबिक महिला से जब संपर्क किया तो वह अस्पताल में भर्ती थीं। पति की मौत से महिला पूरी तरह टूट चुकी थी। महिला की आर्थिक मदद के लिए देहरादून के स्पोर्ट्स क्लब के अरविंद कुमार गुप्ता से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून की मित्तल दंपती ने विधवा की मदद के लिए प्रतिमाह 15 हजार रुपये खर्च उठाने की हामी भर दी। डॉ. मनु शिवपुरी ने बताया कि मदद करने वाली दंपती ने अपना नाम सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया।


मनु शिवपुरी ने बताया कि पीड़ित महिला के बारे में उनको मीनाक्षी कपूर ने जानकारी दी थी। अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि अमर उजाला के अपनत्व अभियान से भी इस महिला के बारे में जानकारी मिली थी और उसके बाद उसकी मदद के प्रयास शुरू किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed