फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   uttarakhand news: New species of orchid found in Chamoli, reported for first time in India

उत्तराखंड: चमोली में आर्किड की नई प्रजाति मिली, भारत में पहली बार की गई रिपोर्ट 

Wed, 18 Aug 2021 10:17 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal विनोद मुसान, अमर उजाला, देहरादून
विनोद मुसान, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 18 Aug 2021 10:17 AM IST
सार

आईएफएस, मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान) आईएफएस संजीव चतुर्वेदी ने इस खोज की पुष्टि की है। चतुर्वेदी ने बताया कि रेंज ऑफिसर हरीश नेगी और जूनियर रिसर्च फेलो मनोज सिंह ने इसकी खोज की है।

विज्ञापन
uttarakhand news: New species of orchid found in Chamoli, reported for first time in India
आर्किड का फूल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तराखंड वन विभाग की अनुसंधान विंग ने लुप्तप्राय आर्किड प्रजाति सेफालंथेरा इरेक्टा वर की खोज की है। यह प्रजाति अब तक इससे पहले भारत में रिपोर्ट नहीं की गई थी। यह आर्किड ह्यूमस समृद्ध रोडोडेंड्रोन-ओक (बुरांस का जंगल) में 1870 मीटर की ऊंचाई पर पाया गया है।

विज्ञापन


आईएफएस, मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान) आईएफएस संजीव चतुर्वेदी ने इस खोज की पुष्टि की है। चतुर्वेदी ने बताया कि रेंज ऑफिसर हरीश नेगी और जूनियर रिसर्च फेलो मनोज सिंह ने इसकी खोज की है। यह प्रजाति जापान, चाइना और नेपाल के बाद अब भारत में रिपोर्ट की गई है।
विज्ञापन


अब इसे भारतीय वनस्पतियों की सूची के नए संस्करण के रूप में भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (बीएसआई) की ओर से आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई है। बीएसआई ने नेलुम्बो पत्रिका के अपने नए संस्करण में सेफलांथेरा इरेक्टा को जोड़ने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उत्तराखंड आर्किड प्रजातियों के मामले में बेहद समृद्ध

बीएसआई के विश्लेषण के अनुसार यह आर्किड की एक लुप्तप्राय प्रजाति है। पिछले साल भी इसी टीम को चमोली जिले में 3800 मीटर की ऊंचाई पर आर्किड लिपारिस पिग्निया की एक दुर्लभ प्रजाति मिली थी, जिसे भारत में 124 साल बाद देखा गया था और पश्चिमी हिमालय में पहली बार देखा गया था।

बता दें कि हाल ही में चमोली जिले के मंडल क्षेत्र में उत्तराखंड वन विभाग के अनुसंधान विंग की ओर से एक आर्किड संरक्षण केंद्र भी स्थापित किया गया है, जहां आर्किड की 70 विभिन्न प्रजातियों को संरक्षित किया गया है। 

चतुर्वेदी ने बताया कि उत्तराखंड आर्किड प्रजातियों के मामले में बेहद समृद्ध है। यहां चमोली के मंडल क्षेत्र के आलवा पिथौरागढ़ की गौरी घाटी दो ऐसे स्थान हैं, जो आर्किड प्रजातियों के लिए बेहद मुफीद वातावरण तैयार करते हैं।

लुप्तप्राय आर्किड प्रजाति सेफालंथेरा इरेक्टा वर मंडल क्षेत्र में बांज के जंगलों के बीच पाया गया है, जिसका पौधा छह से सात इंच का है। इसमें सफेद फूल खिलता है। फ्लावरिंग सीजन में ही इस पौधे की पहचान संभव है। शोध दल को यह पौधा बेहद सीमित संख्या में मिला है। इसीलिए इसे दुर्लभ प्रजाति में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed