फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: New CM Pushkar singh dhami Exclusive Interview

उत्तराखंड: सीएम धामी बोले- बोलूंगा कम, काम ज्यादा करुंगा, शिलान्यास करेंगे तो उनके लोकार्पण भी होंगे

Tue, 06 Jul 2021 12:22 PM IST
अलका त्यागी राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, देहरादून
राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Jul 2021 12:22 PM IST
सार

बीजापुर स्थित राज्य अतिथि गृह में अमर उजाला से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं।

विज्ञापन
Uttarakhand News: New CM Pushkar singh dhami Exclusive Interview
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि उनके पास वक्त कम है। वह बोलेंगे कम, काम ज्यादा करेंगे। बेलगाम नौकरशाही के बारे में उनका कहना है कि काम करने वाले अफसरों को वे भरपूर मौका देंगे। उन्होंने जल्द ही प्रदेश की नौकरशाही में बड़े बदलाव के संकेत दिए।

विज्ञापन


13 हजार भर्तियां तत्काल निकालेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार और स्वरोजगार उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार ने 22 हजार से अधिक पदों को भरने का फैसला किया है। 13 हजार भर्तियां तत्काल निकालेंगे। इन भर्तियों के लिए लोकसेवा व अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन


समय कम, हर काम अब टाइम बाउंड
धामी ने कहा कि उनके पास समय कम है, इसलिए सरकार का हर काम समयबद्ध होगा। वह बोलेंगे कम और काम ज्यादा करेंगे।

सभी सीनियर अनुभवी और माहिर
सीनियर मंत्रियों की टीम से समन्वय की चुनौती के सवाल पर धामी ने कहा कि हमारी टीम में अनुभवी मंत्री है। सभी अपने क्षेत्रों के माहिर हैं। पहले से राजनीतिक क्षेत्र में काम कर रहे हैं। राज्य को भरपूर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकरशाही में जल्द बदलाव दिखेगा
नौकरशाही में बदलाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि इंतजार कीजिए, अब जल्द नतीजे दिखेंगे। उन्होंने कहा कि जो अच्छे अधिकारी हैं, उन्हें काम का अवसर मिलेगा। बाकी के मामले में आपको जल्द बदलाव दिखेगा।

काम शुरू किया तो उसे पूरा करेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार में जो काम शुरू किए गए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। नए काम शुरू होंगे। संकल्प है कि जो काम शुरू करेंगे, उसे समय पर पूरा किया जाएगा। शिलान्यास तक सीमित नहीं रहेंगे, लोकार्पण भी करेंगे।

सरकार वही है, चेहरे बदले हैं
चार साल में तीन सीएम के विपक्ष के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार वही है, चेहरे बदले हैं। उत्तराखंड के विकास के लिए हमारी सरकार ने चार साल में बहुत सारे काम किए हैं। वह मोदी का ध्येय वाक्य है सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे।

रोजगार व विकास मेरी प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि मेरी सरकार की प्राथमिकता रोजगार, स्वरोजगार, कोविड प्रभावित लोगों को राहत, कोविड से प्रभावित चारधाम यात्रा से जुड़े लोगों को राहत देना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। 

राज्य की युवा नीति पर रहेगा फोकस
मैं छात्र व युवा राजनीति में रहा हूं। मेरा प्रयास रहेगा कि युवाओं के मुद्दों पर काम हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका राज्य की युवा नीति पर फोकस रहेगा। राज्य के युवाओं के मुद्दों पर पूरा ध्यान देंगे।

मुझे नहीं पता था सीएम बनूंगा
धामी ने कहा कि मुख्यमंत्री के लिए उनका नाम बेशक चल रहा था। लेकिन उन्होंने पहले से नहीं पता था कि वह मुख्यमंत्री बन रहे हैं। उन्हें विधानमंडल दल की बैठक में ही पता चला।

सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं, हम लोग हाईकोर्ट में रिव्यू पिटीशन
सुप्रीम कोर्ट जाने से पहले हम हाईकोर्ट के फैसले पर एक बार विचार करेंगे। हाईकोर्ट में रिव्यू पिटिशन करने के बारे में सोच रहे है। जल्द निर्णय लेंगे। 

लोकायुक्त पर चुप्पी
भाजपा सरकार लोकायुक्त बनाने का अपना चुनावी वादा पूरा करेगी, इस सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार में कहीं कोई भ्रष्टाचार दिखाई नहीं देगा। हम पारदर्शी शासन देंगे। 

यहां किसी को पता नहीं कब कौन क्या बन जाए
विधायक से सीधे मुख्यमंत्री बनने पर धामी ने कहा कि यह भाजपा में ही संबव है कि यहां किसी को पता नहीं होता कि कब कौन क्या बन जाएगा। मेरी एक मां वह हैं जिन्होंने मुझे पैदा किया। एक मां मेरी जन्मभूमि है। एक मां मेरी पार्टी है, जिसने एक सिपाही के बेटे को बहुत सारी जिम्मेदारियां दीं। मेरा जो भी विकास हुआ, इस पार्टी ने मुझे हमेशा मां के आंचल की तरह छांव देने का काम किया। मुख्यमंत्री की भूमिका अदा करने के लिए मुझे चुना।

अब सरकार हर जगह से चलेगी
प्रदेश सरकार देहरादून तक सीमित रहती है, इस सवाल पर धामी ने कहा कि अब सरकार हर जगह से चलेगी। मैं उत्तराखंड में विकासखंड तक मेरा प्रवास हुआ है। मैं लोगों के बीच जाऊंगा। हमारी सरकार सरकार के रूप में एक साझीदार के रूप में काम करेगी।

अब बोला कम जाएगा, काम ज्यादा होगा
सरकारों के बार-बार कहने के बावजूद अफसरों के पहाड़ ने चढ़ने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब बोला कम जाएगा और काम ज्यादा होगा। जल्द परिणाम दिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed