फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : mussoorie under constrction parking linter fallen

मसूरी : किंक्रेग में बन रही निर्माणाधीन पार्किंग का लिंटर गिरा, दस घंटे रोड बंद रही

Sat, 01 May 2021 12:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 01 May 2021 12:41 PM IST
सार

पार्किंग का लिंटर गिर जाने के कारण मसूरी देहरादून मार्ग करीब दस घंटे बंद रहा। हादसे में कोई हताहहत नहीं हुआ।

विज्ञापन
uttarakhand news : mussoorie under constrction parking linter fallen
पार्किंग का लिंटर अचानक गिर गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी में जाम से निजात दिलाने के लिए किंक्रेग में लोक निर्माण विभाग के द्वारा करोड़ों की लागत से बनाई जा रही पार्किंग का लिंटर अचानक से गिर गया। पार्किंग का लिंटर गिर जाने के कारण मसूरी देहरादून मार्ग करीब दस घंटे बंद रहा। हादसे में कोई हताहहत नहीं हुआ।

विज्ञापन

 

छह साल बाद भी पार्किंग का निर्माण पूरा नहीं हो पाया

मसूरी में जाम से निजात दिलाने के लिए लगभग 32 करोड़ की लागत से बन रही पार्किंग का कार्य पहले ही कछुआ गति से चल रहा है। जबकि यह पार्किग एक साल में बननी थी, लेकिन छह साल बाद भी पार्किंग का निर्माण पूरा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे भरभरा कर गिर गया लिंटर

वहीं कई बार प्रशासन व विभाग के अधिकारियों ने कंपनी को फटकार भी लगाई। इस वर्ष सीजन शुरू होने से पहले पार्किग का कार्य पूरा होना था, लेकिन शुक्रवार की शाम छह बजे पार्किंग को जोड़ने के लिए एप्रोच बनाए जाने के लिए जो लिंटर डाला गया, वह शनिवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे भरभरा कर गिर गया। सुबह करीब साढ़े 11 बजे यातायात सुचारू हुआ।


गनीमत थी कि रात होने के कारण मार्ग पर वाहन नहीं थे अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने इस मामले को गंभीरता से लिया व कहा कि निर्माणाधीन पार्किंग का लिंटर गिरना गुणवत्ताहीन कार्य का परिचायक है। ऐसे में कार्यदायी संस्था पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

खास बातें
- पार्किंग निर्माण कार्य जून 2016 मे शुरू हुआ था
- 31 करोड़ 95 लाख 38 हजार लागत
- 212 गाड़ियों की पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed