फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : movement of buses possible soon after tirath singh rawat talks with UP CM

उत्तराखंड : तीरथ सिंह रावत की यूपी के सीएम से वार्ता के बाद बसों की आवाजाही जल्द संभव

Sat, 26 Jun 2021 03:31 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 26 Jun 2021 03:31 PM IST
सार

यूपी में 15 जून से बसों के संचालन की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अब 30 जून तक रोक बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
uttarakhand news : movement of buses possible soon after tirath singh rawat talks with UP CM
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

एक दिन पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की यूपी के सीएम योगी से वार्ता होने के बाद शुक्रवार को दिनभर यूपी से बस संचालन की मंजूरी मिलने का इंतजार रहा। हालांकि यूपी से कोई अनुमति नहीं आई। उधर, चंडीगढ़ के लिए भी जल्द ही बस सेवा शुरू होने की उम्मीदें तेज हो गई हैं।

विज्ञापन


यूपी में 15 जून से बसों के संचालन की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अब 30 जून तक रोक बढ़ाई गई है। इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने यूपी के सीएम योगी से फोन पर वार्ता की, जिसके बाद शुक्रवार को निगम के अधिकारी दिनभर यूपी से बस संचालन की मंजूरी मिलने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


उधर, हिमाचल और चंडीगढ़ की बस सेवा भी जल्द शुरू होने की उम्मीदें तेज हो गई हैं। हिमाचल सरकार एक जुलाई से अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू करने जा रही है। वहीं, चंडीगढ़ से भी कुछ संकेत निगम को मिले हैं। इन दोनों राज्यों के लिए निगम ने बस संचालन की तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना टिकट यात्रा कराने पर कंडक्टर की सेवाएं समाप्त
घाटे से जूझ रहे परिवहन निगम ने बिना टिकट यात्रा कराकर चूना लगाने वाले ड्राइवर व कंडक्टरों को सबक सिखाना शुरू कर दिया है। निगम ने शुक्रवार को एक बस के कंडक्टर की सेवाएं समाप्त कर दीं।

दो दिन पहले मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता के निर्देशों पर जांच दस्ते ने एक बस को कोटद्वार से धुमाकोट के बीच रास्ते में रोका। जांच में पता चला कि 18 यात्रियों के पास टिकट नहीं थे। जांच दस्ते ने इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को दी। परिवहन निगम ने संबंधित बस के कंडक्टर प्रवीन सिंह बिष्ट की सेवाएं ही समाप्त कर दीं।


वह आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से सेवाएं दे रहा था। मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कंडक्टर की सेवाएं समाप्त की गई हैं। जो भी इस तरह से निगम को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed