फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: More than three thousand guest teachers in state shocked

उत्तराखंड : प्रदेश के तीन हजार से अधिक गेस्ट टीचरों को झटका, फैसला बदलने की तैयारी

Wed, 22 Jul 2020 01:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 22 Jul 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news: More than three thousand guest teachers in state shocked
प्रतीकात्मक तस्वीर
राजकीय शिक्षक संघ के गेस्ट टीचर के पदों को लेकर विरोध के बाद शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने मंगलवार को शिक्षा सचिव को इस शासनादेश की फिर से समीक्षा कर शिक्षकों की नाराजगी दूर करने का निर्देश दिया है। इससे समझा जा रहा है कि पूर्व में हुए फैसले को बदलने की तैयारी है। इससे प्रदेश के तीन हजार से अधिक गेस्ट टीचरों को झटका लगा है।
विज्ञापन


शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से 17 जुलाई को लेक्चरर के पद पर प्रमोशन पाने वाले शिक्षकों की काउंसिलिंग के संबंध में शासनादेश जारी किया गया था। शासनादेश में कहा गया कि जिन स्कूलों में गेस्ट टीचर तैनात नहीं है उन्हीं स्कूलों को काउंसिलिंग के दौरान दिखाया जाएगा। इस शासनादेश से राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों में भारी नाराजगी थी।
विज्ञापन


उनका कहना था कि यदि विभाग और सरकार की ओर से इस मामले में उनकी अनदेखी हुई तो इस फैसले के खिलाफ वह कोर्ट जाएंगे। विरोध में प्रदेश भर में शिक्षकों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी के माध्यम से शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजकर नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को इस मामले में राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े पदाधिकारी शिक्षा मंत्री से मिले थे। राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी ने कहा कि शिक्षामंत्री ने आश्वासन दिया है कि गेस्ट टीचरों के पदों को खाली माना जाएगा।


शिक्षा सचिव को निर्देश दिया है कि इस संबंध में जो शासनादेश हुआ है उसकी समीक्षा करते हुए नियमित नियुक्ति के शिक्षकों की नाराजगी को दूर किया जाए। - अरविंद पांडे, शिक्षा मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed