फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : More than 80 thousand teachers and employees salary released for last month

उत्तराखंड : 80 हजार से अधिक शिक्षकों व कर्मचारियों का पिछले माह का रुका वेतन जारी

Wed, 21 Apr 2021 10:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 21 Apr 2021 10:20 AM IST
सार

शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि जल्द ही शिक्षकों एवं कर्मचारियों को वेतन मिल जाएगा। इस संबंध में प्रभारी शिक्षा निदेशक को आदेश जारी कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
uttarakhand news : More than 80 thousand teachers and employees salary released for last month
रुपये - फोटो : pixabay

विस्तार

प्रदेश के 80 हजार से अधिक शिक्षकों एवं कर्मचारियों को शासन की ओर से पिछले माह का रुका वेतन जारी कर दिया गया है। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि जल्द ही शिक्षकों एवं कर्मचारियों को वेतन मिल जाएगा। इस संबंध में प्रभारी शिक्षा निदेशक को आदेश जारी कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद थापा ने बताया कि प्रदेश में प्राथमिक से लेकर माध्यमिक स्तर के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को मार्च का वेतन नहीं मिला। वेतन न मिलने से उनमें नाराजगी बनी है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि वेतन को लेकर शिक्षक, शिक्षा निदेशालय से लेकर शासन स्तर पर संपर्क कर रहे हैं, लेकिन उन्हें बताया जा रहा है कि बजट सरेंडर न होने की वजह से मार्च का वेतन जारी नहीं हो पाया है। इसके अलावा शासन स्तर पर कुछ अधिकारी व कर्मचारी कोरोना पॉजेटिव बताए जा रहे हैं, जिससे वेतन मिलने में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा निदेशक आरके कुंवर का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, प्रभारी निदेशक को इस संबंध में आदेश जारी किया जाएगा कि जल्द शिक्षकों का वेतन जारी किया जाए।
-आर मीनाक्षी सुंदरम, शिक्षा सचिव

एलआईसी कर्मचारियों के वेतन में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी

बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा (एलआईसी) ने कोरोनाकाल में कर्मचारियों को बढ़ी राहत दी है। वेतन में 16 प्रतिशत के इजाफा के साथ हफ्ते में पांच दिन काम की व्यवस्था को लागू कर दिया है। हालांकि जब तक सभी पॉलिसीधारकों को पांच दिन काम की पूरी जानकारी नहीं हो जाती तब तक सप्ताह में छह दिन कार्यालय आएंगे। इस दौरान पूर्व की भांति महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को ही एलआईसी कर्मचारियों का अवकाश रहेगा।

नेशनल फेडरेशन ऑफ इंश्योरेंस फील्ड फील्ड वर्कर्स ऑफ इंडिया के मंडलीय सचिव जयदीप सिंह बिष्ट ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से एलआईसी कर्मचारियों के लिए संशोधित वेतन पैकेज को मंजूरी मिल गई है। इससे एलआईसी के देशभर के कर्मचारियों को फायदा होगा। इसके साथ ही पांच दिन काम वाली व्यवस्था को भी मंजूरी मिल गई हैं।


हालांकि अभी पॉलिसीधारकों को इसकी जानकारी नहीं है। ऐसे में अभी एलआईसी के अधिकारी-कर्मचारी पूर्व की तरह ही कार्यालय में कार्य करेंगे। पॉलिसीधारकों को पांच दिन काम वाली व्यवस्था की जानकारी होने के बाद कर्मचारी एलआईसी में पांच ही दिन कार्य करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed