फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News More than 600 policemen transferred in Garhwal range

Uttarakhand: गढ़वाल रेंज में 600 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के तबादले, बड़ी संख्या में पहाड़ पर दी तैनाती

Thu, 01 Aug 2024 07:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 01 Aug 2024 07:48 PM IST
सार

पुलिस में ट्रांसफर के लिए कांवड़ मेला समाप्त होने का इंतजार किया जा रहा था। अब कांवड़ मेला लगभग समाप्त होने के बाद आईजी गढ़वाल रेंज ने तबादला सूची जारी कर दी है।

विज्ञापन
Uttarakhand News More than 600 policemen transferred in Garhwal range
तबादला - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

तबादला सत्र में गढ़वाल रेंज में 600 से अधिक पुलिसकर्मियों के तबादले हुए हैं। इनमें 14 इंस्पेक्टर, 100 दरोगा, 225 कांस्टेबल, पांच एएसआई और 200 से ज्यादा कांस्टेबल शामिल हैं। पहाड़ और मैदान में तैनाती की अवधि पूरी होने के बाद इन सभी कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया है। ट्रांसफर को लेकर बहुत से पुलिसकर्मी सवाल भी उठा रहे हैं, लेकिन माना जा रहा है कि यही अंतिम सूची है।

विज्ञापन


बता दें कि पुलिस में ट्रांसफर के लिए कांवड़ मेला समाप्त होने का इंतजार किया जा रहा था। अब कांवड़ मेला लगभग समाप्त होने के बाद आईजी गढ़वाल रेंज ने तबादला सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन


Dehradun News: सहस्रधारा में नहाते समय बहे दिल्ली के तीन युवक, दो के शव बरामद, एक को बचाया
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूची में इंस्पेक्टर राकेश गुसाईं को देहरादून से उत्तरकाशी, संजय कुमार को दून से चमोली, कैलाश चंद भट्ट को दून से पौड़ी, प्रदीप राणा को दून से चमोली, ऐश्वर्य पाल को हरिद्वार से चमोली, राजीव रौथाण को हरिद्वार से चमोली, रमेश सिंह को हरिद्वार से चमोली, भावना कैंथोला को हरिद्वार से रुद्रप्रयाग, कुंदर सिंह राणा को हरिद्वार से पौड़ी और हरिद्वार से ही सूर्यभूषण नेगी को पौड़ी भेजा गया है। इसके अलावा तीन इंस्पेक्टर का अनुकंपा के आधार पर भी तबादला किया गया है।

इनमें सदानंद पोखरियाल को रुद्रप्रयाग से टिहरी, जयपाल नेगी को टिहरी से पौड़ी और संतोष सिंह कुंवर को उत्तरकाशी से दून भेजा गया है। तबादला सूची के जारी होने के बाद सभी जनपदों में बहुत से थानेदार भी शामिल हैं। लिहाजा अब जिला स्तर पर भी ट्रांसफर पाने वाले कर्मचारियों के रिलीव होने के बाद तबादला प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस सूची में 100 दरोगा, 225 कांस्टेबल, पांच एएसआई और 200 सिपाही भी शामिल हैं।

इनमें सैकड़ों पहाड़ से मैदान उतरे हैं। जबकि, सैकड़ों की संख्या में ही पुलिसकर्मियों को मैदान से पहाड़ चढ़ाया गया है। सूची जारी होने के बाद फिर से सिफारिशों का खेल भी शुरू हो जाएगा। अब देखने वाली बात यह है कि मैदान से कितने कर्मचारी पहाड़ चढ़ते हैं और कितने अपनी जुगत में कामयाब हो पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed