फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : mohalla sanitation committees sanitation workers honorarium will increase

उत्तराखंड: मोहल्ला स्वच्छता समितियों के सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ेगा, सीएम ने दिया आश्वासन

Wed, 28 Jul 2021 04:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 28 Jul 2021 04:24 PM IST
सार

सरकार की ओर से शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत, सचिव शहरी विकास शैलेश बगौली और निदेशक शहरी विकास विनोद कुमार सुमन भी मौजूद थे।

विज्ञापन
uttarakhand news : mohalla sanitation committees sanitation workers honorarium will increase
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश सरकार मोहल्ला स्वच्छता समितियों के तहत तैनात सफाई कर्मचारियों के प्रतिमाह मानदेय को बढ़ाकर 10 हजार करने पर विचार करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को उन्हें मिलने पहुंचे सफाई कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों को यह आश्वासन दिया।

विज्ञापन


मोर्चा की ओर से सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष अमीलाल, उपाध्यक्ष अजय राजौर, बलवीर सिंह, राम अवतार राजौर, महेंद्र सिंह राही, भगवत मकवाना, हरीश वाल्मीकि एवं अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष समस्याएं रखीं। 
विज्ञापन


सरकार की ओर से शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत, सचिव शहरी विकास शैलेश बगौली और निदेशक शहरी विकास विनोद कुमार सुमन भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में हुई इस भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सभी समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्याओं के उचित समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष राज्य बनने के समय के सफाई कर्मचारियों के नियमित पदों को पुनर्जीवित करने एवं सफाई कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि करने की मांग की। 


 मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्थापना के समय सफाई कर्मचारियों के जितने पद राज्य में थे, उनको पुनर्जीवित करने के लिए पत्रावली का पूर्ण परीक्षण किया जाएगा और उचित समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि मोहल्ला स्वच्छता समिति के सफाई कर्मचारियों को 10 हजार रुपये का प्रतिमाह मानदेय पर विचार किया जाएगा। इनको अभी आठ हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed