फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: MLA Ruckus in Jaspur sugar mill and CE resigns on indecency

उत्तराखंड: जसपुर की नादेही चीनी मिल में कांग्रेस विधायक का हंगामा, अभद्रता पर सीई ने दिया इस्तीफा

Thu, 18 Nov 2021 10:40 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जसपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जसपुर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Nov 2021 10:40 PM IST
सार

अधिकारियों के आने पर विधायक ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई। वायरल वीडियो में विधायक अधिकारी से अभद्र भाषा में बोलते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News: MLA Ruckus in Jaspur sugar mill and CE resigns on indecency
हंगामा करते विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के जसपुर में नादेही चीनी मिल के पेराई सत्र के उद्घाटन के तीन दिन बाद भी पेराई शुरू न होने से गुस्साए कांग्रेस विधायक आदेश चौहान ने मिल में जमकर हंगामा काटा। अधिकारी काफी देर तक मिल में छिपे रहे। अधिकारियों के आने पर विधायक ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई। वायरल वीडियो में विधायक अधिकारी से अभद्र भाषा में बोलते नजर आ रहे हैं। विधायक मारपीट पर उतारु हो गए लेकिन गार्डों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। इस बीच किसानों ने गन्ना लदी ट्रॉलियां चेन पर पलट दीं। विधायक के अभद्र व्यवहार से आहत मिल के मुख्य अभियंता विनीत जोशी ने देर शाम अपने पद से इस्तीफा दे दिया। 

विज्ञापन


नादेही चीनी मिल के पेराई सत्र का बीते सोमवार को उद्घाटन हुआ था। बुधवार से पेराई सत्र शुरू करने की बात कही गई थी। पेराई शुरू न होने पर बृहस्पतिवार को विधायक आदेश चौहान मिल में पहुंचे। कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि मिल के प्रधान प्रबंधक विवेक प्रकाश मिल चलाने के लिए बगास लेने स्योहारा बिजनौर (यूपी) चीनी मिल गए हैं। विधायक ने प्रधान प्रबंधक को फोन कर कहा कि चीफ इंजीनियर और अन्य अधिकारी से कहो कि वे उनसे मिल की चेन पर आकर मिलें।
विज्ञापन


अधिकारी काफी देर तक विधायक से मिलने नहीं पहुंचे। विधायक के नाराजगी जताने पर बाद में मुख्य अभियंता विनीत जोशी, मुख्य गन्ना अधिकारी प्रमोद द्विवेदी, हेड फिटर राजेश कुमार आदि पहुंचे। उन्होंने बताया कि मिल में मरम्मत चल रही है। एक-दो दिन में मिल चल जाएगी। इस पर विधायक चौहान बिफर पड़े और अफसरों को खरी खोटी सुनाई। कहा कि मरम्मत के लिए सात महीने मिले थे तब काम पूरा क्यों नहीं किया। उन्होंने चीफ इंजीनियर से अभद्र शब्द  कहे और उनको खींचकर ले जाने की कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि मिल का पेराई सत्र शुरू नहीं होने से किसान परेशान हैं। वे तीन दिन से गन्ने की ट्राली लिए मिल परिसर में खड़े हैं। अधिकांश किसानों की गन्ना लदी ट्रालियां उनके गांवों में खड़ी हैं। यहां व्यवस्था ही पूरी नहीं हो पा रही। जबकि प्राइवेट सेक्टर की चीनी मिलें एक नवंबर से ही गन्ने की पेराई कर रही है। मुख्य अभियंता विनीत जोशी ने बताया कि मिल में मरम्मत का काम चल रहा है। कई दिन से वह सो नहीं सके हैं।

यहां लगातार काम चल रहा है। 20 नवंबर तक मिल चल जाएगी। इस पर विधायक ने कहा कि 20 नवंबर से चीनी मिल शुरू न होने पर वह टेंट लगाकर यहीं बैठ जाएंगे। इधर, देर शाम विधायक आदेश चौहान पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और अभद्रता करने का आरोप लगाकर मुख्य अभियंता विनीत जोशी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मिल के प्रधान प्रबंधक विवेक प्रकाश ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मिल एवं किसानों के हित में उन्हें मनाने और इस्तीफा वापस लेने की कोशिश चल रही है।

कोई अभद्रता नहीं की, आरोप निराधार : आदेश चौहान

विधायक आदेश चौहान ने सभी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि किसानों की पीड़ा को अधिकारी नहीं समझ पा रहे हैं। उन्होंने किसी के साथ अभद्र व्यवहार नहीं किया है। पहले किसान को आपदा ने बर्बाद किया, अब सरकार और अधिकारी किसानों को बर्बाद कर रहे हैं। उनके विरोधी अधिकारियों को उकसा रहे हैं। उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। किसानों के हित में अधिकारियों से बात करने मिल में गए थे। उन्होंने किसी भी अधिकारी के साथ अभद्रता नहीं की है।

दिन रात चल रहा काम, दो रातों से सोए नहीं : मुख्य अभियंता
मुख्य अभियंता विनीत जोशी ने वह दिन रात मेहनत कर मिल को चलाने का प्रयास कर रहे हैं। काम की अधिकता के कारण दो रात से सोए भी नहीं थे। विधायक आदेश चौहान ने अभद्रता की है। उनकी सेवानिवृत्ति में मात्र 11 महीने शेष रह गए हैं। उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

चेन पर डाला साढ़े चार हजार क्विंटल गन्ना 
तीन दिन से मिल परिसर में गन्ना लिए हुए खड़े किसानों ने आक्रोशित होकर गन्ने भरी ट्रैक्टर ट्रॉली मिल की चेन पर पलट दी। किसानों ने कहा कि वह उद्घाटन के दिन से मिल परिसर में गन्ने की ट्राली लिए खड़े थे। चेन में कमी आ जाने के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ना नहीं उतारा जा रहा था। इससे आक्रोशित होकर उन्होंने गन्ना ट्रॉली मिल की चेन पर पलट दी। मुख्य गन्ना अधिकारी प्रमोद द्विवेदी ने बताया कि चेन पर किसानों का करीब साढे़ चार हजार क्विंटल गन्ना पड़ा है। लगभग एक हजार क्विंटल गन्ना किसान ट्रैक्टर ट्राली में लिए हुए मिल परिसर में खड़े हैं। उन्होंने बताया कि गन्ने की तौल शीघ्र शुरू करा दी जाएगी।

सरकार और किसानों के खिलाफ साजिश : डॉ. सिंघल
जसपुर के पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने विधायक आदेश चौहान पर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों के साथ ऐसा व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है। जनप्रतिनिधि को अधिकारियों के साथ ऐसा व्यवहार शोभा नहीं देता। पूर्व प्रधान प्रबंधक एके चनयाल के साथ भी विधायक ने अभद्रता की थी। वह अपना स्थानांतरण कराकर चीनी मिल से चले गए। अब मुख्य अभियंता एवं अन्य अधिकारियों के खिलाफ अभद्रता की गई, ताकि चीनी मिल नहीं चल सके और किसान सरकार से आक्रोशित हो जाएं। 

डॉ. सिंघल ने कहा कि किसानों को सरकार से नाराज करने का प्रयास किया जा रहा है। यह सोची समझी साजिश है। देर रात तक मिल चल जाती। अधिकारियों के साथ ऐसा व्यवहार इसलिए किया गया ताकि मिल नहीं चल सके और किसान सरकार से नाराज हो जाएं। विधायक की यह किसान विरोधी, सरकार विरोधी हरकत है। क्षेत्र के किसान उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed