फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Minister Saurabh Bahuguna launched Anchal Brand milk and other Dairy products in tetra pack

Uttarakhand: आंचल ने पहली बार टैट्रा पैक में उतारे दूध व अन्य प्रोडक्ट, मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया लांच

Mon, 31 Jul 2023 07:59 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 31 Jul 2023 07:59 PM IST
सार

पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टेट्रा पैक आंचल दूध, छाछ व लस्सी की शुरुआत की। पर्वतीय क्षेत्रों व चारधाम यात्रा मार्गों पर बढ़ती मांग को देखते हुए उत्तराखंड सहकारी दुग्ध फेडरेशन ने यूएचडी टोंड दूध, मसाला छाछ व लस्सी को बाजार में उतारा है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Minister Saurabh Bahuguna launched Anchal Brand milk and other Dairy products in tetra pack
टैट्रा पैक में आंचल के मिल्क प्रोडक्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में टेट्रा पैक दूध और दुग्ध पदार्थों का सालाना 100 करोड़ कारोबार होता है। अभी तक इस कारोबार में अमूल, मदर डेयरी, वेरका का कब्जा है। पहली बार उत्तराखंड सहकारी दुग्ध फेडरेशन ने टेट्रा पैक में आंचल दूध, छाछ, लस्सी को बाजार में उतारा है। सरकार ने पांच वर्षों में कुल कारोबार का 20 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने की योजना बनाई है।

विज्ञापन


सोमवार को सुभाष रोड स्थित एक होटल में पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टेट्रा पैक आंचल दूध, छाछ व लस्सी की शुरुआत की। पर्वतीय क्षेत्रों व चारधाम यात्रा मार्गों पर बढ़ती मांग को देखते हुए उत्तराखंड सहकारी दुग्ध फेडरेशन ने यूएचडी टोंड दूध, मसाला छाछ व लस्सी को बाजार में उतारा है। कार्यक्रम में अल्ट्रा हाई टेंपरेचर (यूएचटी) आंचल दूध व अन्य पदार्थों की प्रदेश से बाहर मार्केटिंग के लिए एक्सप्रेस रोडवेज प्राइवेट लिमिटेड के साथ एमओयू किया।
विज्ञापन


Lok Sabha Election: कांग्रेसमुक्त उत्तराखंड का मंत्र दे गए बीएल संतोष, अब ये रणनीति अपनाएगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पशुपालन मंत्री ने कहा कि प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए सरकार ने मार्केटिंग व ब्रांडिंग की कार्ययोजना तैयार की है। एक साल में सरकार ने दुग्ध उत्पादकों के हित में कई निर्णय लिए हैं। गंगा गाय योजना के तहत दुधारू पशु खरीदने के लिए सामान्य वर्ग को 50 प्रतिशत, एससीएसटी व महिलाओं को 75 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। भूसे पर 50 प्रतिशत और साइलेज पर 75 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है।

दुग्ध उत्पादकों से खरीदे जाने वाले दूध की कीमत में 7 से 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। इस मौके पर चार जिलों के आठ विक्रय एजेंटों पर उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम मेयर सुनील उनियाल गामा, दुग्ध फेडरेशन के प्रशासक मुकेश बोरा, निदेशक दुग्ध विकास संजय खेतवाल, प्रबंध निदेशक जयदीप अरोड़ा मौजूद थे।

नगर निगम परिसर में खुलेगा आंचल कैफे

आंचल दूध व उत्पादों की मार्केटिंग के लिए नगर निगम देहरादून परिसर में आंचल कैफे खोला जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने जगह देने की सहमति दे दी है। सरकार ने प्रदेशभर में 500 आंचल मिल्क बूथ व कैफे खोलने की योजना बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed