{"_id":"631b5c44f2254324af4ec31e","slug":"uttarakhand-news-milk-prices-increased-in-four-districts-and-new-rates-will-be-applicable-from-1-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"Milk Price Hike: उत्तराखंड के चार जिलों में बढ़े दूध के दाम, एक सितंबर से लागू माने जाएंगे नए रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Milk Price Hike: उत्तराखंड के चार जिलों में बढ़े दूध के दाम, एक सितंबर से लागू माने जाएंगे नए रेट
Fri, 09 Sep 2022 09:07 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 09 Sep 2022 09:07 PM IST
सार
उत्तराखंड में लगभग साढ़े आठ लाख किसान परिवार दुग्ध व्यवसाय से जुड़े हैं। प्रतिदिन 49 लाख लीटर दूध का उत्पादन होता है, जिसमें 25 लाख लीटर दूध सरप्लस है।
विज्ञापन
दूध के दाम बढ़े(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
विस्तार
उत्तराखंड सरकार ने चार जिलों के दुग्ध उत्पादकों के लिए दूध के दाम में दो रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। दुग्ध विकास विभाग ने इस संबंध में सहकारी समितियों को आदेश जारी किए हैं। बढ़े हुए रेट एक सितंबर से लागू माने जाएंगे।
विज्ञापन
सरकार ने नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले के दुग्ध उत्पादकों के लिए दूध के दाम दो रुपये बढ़ा दिए हैं। नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में प्रति लीटर दूध के दाम 39 रुपये से बढ़ा कर 41 रुपये, जबकि बागेश्वर व अल्मोड़ा जिले में 37 रुपये से बढ़ा कर 39 रुपये किए गए हैं।
विज्ञापन
Uttarakhand: अब चोपता और तुंगनाथ में QR Code लगा पानी और खाना बिकेगा,15 सितंबर से होगा लागू
विज्ञापन
दुग्ध विकास विभाग के संयुक्त निदेशक जयदीप अरोड़ा ने बताया कि जल्द ही गढ़वाल मंडल के जिलों के उत्पादकों के लिए भी दाम बढ़ा दिए जाएंगे। बता दें कि उत्तराखंड में लगभग साढ़े आठ लाख किसान परिवार दुग्ध व्यवसाय से जुड़े हैं। प्रतिदिन 49 लाख लीटर दूध का उत्पादन होता है, जिसमें 25 लाख लीटर दूध सरप्लस है। दुग्ध सहकारी समितियों के माध्यम से प्रतिदिन 1.90 लाख लीटर दूध एकत्रित किया जाता है