{"_id":"668e743c94b7ec4290007911","slug":"uttarakhand-news-massive-fire-broke-out-in-pratap-nagar-rajmahal-in-tehri-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: प्रतापनगर के राजमहल में अचानक लगी भीषण आग, विकराल लपटें देख मची उफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: प्रतापनगर के राजमहल में अचानक लगी भीषण आग, विकराल लपटें देख मची उफरा-तफरी
Wed, 10 Jul 2024 05:22 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबगांव(टिहरी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबगांव(टिहरी)।
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 10 Jul 2024 05:22 PM IST
सार
Uttarakhand News: सुबह राजमहल से धुएं का गुबार निकलता दिखा। जैसे ही आस-पास के लाेग वहां पहुंचे। तब तक एक कमरा पूरा तरह से जल चुका था।
विज्ञापन
प्रतापनगर के राजमहल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के टिहरी जिले में प्रतापनगर के राजमहल में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि घंटों बाद काबू पाया जा सका। इस दाैरान राजमहल का एक कमरा पूरी तरह से जलकर राख हाे गया, जबकि अन्य महल में आंशिक रूप से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सुबह 10 बजे राजमहल से धुएं का गुबार निकलता दिखा। जैसे ही आस-पास के लाेग वहां पहुंचे। तब तक आग एक कमरे काे अपने आगाेश में ले चुकी थी। आनन-फानन में तहसीलदार प्रतापनगर चंद्रमाेहन आर्य ,थाना अध्यक्ष लंबगांव शांति प्रसाद चमाेली अपनी टीम के साथ राजमहल पहुंचे और आग काे बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि काबू पाना मुश्किल हाे गया था। शाम करीब चार बजे आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
Uttarakhand: बदरीनाथ हाईवे पर पातालगंगा लंगसी टनल के पास पहाड़ी से हुआ भारी भूस्खलन, सड़क हुई बंद
विज्ञापन
विगत तीन वर्ष पहले लाेनिवि के अधीन हाे चुके राजमहल मे अचानक लगी आग के संबंध में लाेनिवि के सहायक अधिक्षण अभियंता सतीश भट्ट ने बताया कि राजमहल में किसी प्रकार के विद्युत संबंधी उपकरण भी नहीं थे, जिससे आग लगती। आग लगने के कारणो ंकी जांच की जा रही है।