फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Many Youth start Startup during Coronavirus Period

उम्मीद का उजियारा: कोरोना के आगे घुटने नहीं टेके, हालात को अवसर में बदलकर शुरू किया स्टार्टअप

Fri, 01 Jan 2021 09:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 01 Jan 2021 09:26 AM IST
सार

  • बाजार की मांग को समझा, शुरू कर दिया सैनिटाइजर का स्टार्टअप

विज्ञापन
Uttarakhand news: Many Youth start Startup during Coronavirus Period

विस्तार

कोरोना महामारी के आगे उत्तराखंड के स्टार्टअप ने घुटने नहीं टेके। बाजार की मांग को समझ कर हालात को अवसर में बदला और यूवी-19 सैनिटाइजर मशीन बना डाली। प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी यूवी सैनिटाइजर के काफी ऑर्डर मिल रहे हैं। दावा है कि साढ़े पांच हजार की इस यूवी-19 मशीन से फल-सब्जी से लेकर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक व अन्य सामान को कोरोना संक्रमण मुक्त किया जा सकता है।

विज्ञापन


कोविड महामारी से जहां अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगा है। वहीं, देहरादून के स्टार्टअप अभिजीत रॉय और उनकी टीम ने इस महामारी को अवसर में बदल दिया। सरकार से स्टार्टअप की मान्यता मिलने के बाद जैसे ही उन्होंने बेस्ट प्लास्टिक को रिसाइकिल कर फ्लोर टाइल्स बनाने का काम शुरू की योजना बनाई, तब तक कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी।
विज्ञापन


लॉकडाउन के कारण अभिजीत और उनकी टीम काफी आहत भी हुई। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजर की मांग को देखते हुए स्टार्टअप अभिजीत ने हालात को अवसर में बदलने की ठान ली। फिर उन्होंने यूवी-19 सैनिटाइजर मशीन बना डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूवी मशीन से 99 प्रतिशत कोरोना वायरस निष्क्रिय

अभिजीत का कहना है कि उन्होंने प्लेड्स इनोवेशन कंपनी बनाई है। उनकी टीम में सौम्या पंवार, अमन बिजल्वाण, याशिका शर्मा व अंकित गुप्ता शामिल हैं। कोविड महामारी से लॉकडाउन में काम शुरू करने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही थी।

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजर की मांग को देखते हुए उन्होंने यूवी-19 सैनिटाइजर मशीन बनाने का काम शुरू कर दिया। दिल्ली के चांदनी चौक से सामान खरीद और फैब्रिकेट्स को ढूंढ कर यूवी मशीन का मॉडल तैयार किया।

इसमें टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर बाजार में उतारा। उत्तराखंड समेत दिल्ली, फरीदाबाद, चेन्नई, हैदराबाद समेत अन्य राज्यों से यूवी मशीन के ऑर्डर मिले। अब तक 70 से अधिक यूवी-19 सैनिटाइजर मशीन बना चुके हैं।

अभिजीत राय का दावा है कि यूवी मशीन के जरिये से मोबाइल फोन, आईपेड, लैपटाप, फाइल, घड़ी और फल-सब्जी समेत अन्य सामान को सैनिटाइज किया जा सकता है। यूवी मशीन में अल्ट्रा वायलेट किरणों से कोरोना वायरस निष्क्रिय किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed