फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Mammal creatures were found ten million years ago in Shivalik hills

शिवालिक की पहाड़ियों में एक करोड़ साल पहले पाए जाते थे स्तनधारी जीव, विज्ञानियों ने जुटाए जीवाश्मों के नमूने

Mon, 15 Mar 2021 10:41 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal अरविंद सिंह, अमर उजाला, देहरादून
अरविंद सिंह, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 15 Mar 2021 10:41 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: Mammal creatures were found ten million years ago in Shivalik hills
वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

जम्मू कश्मीर के उधमपुर, पंजाब के गुरदासपुर, पठानकोट और हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जैसे जिलों में स्थित शिवालिक की पहाड़ियों में एक करोड़ साल पहले स्तनधारी जीवों की कई प्रजातियां पाई जाती थीं। इसका खुलासा वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के जीवाश्म विज्ञानियों द्वारा किए जा रहे शोध में हुआ है। 

विज्ञापन


संस्थान के जीवाश्म विज्ञानियों की टीमों ने शिवालिक की पहाड़ियों से जीवाश्मों के कई नमूने लिए हैं, जिनका प्रयोगशाला में अध्ययन किया जा रहा है। वरिष्ठ जीवाश्म विज्ञानी डॉ. आरके सहगल के मुताबिक जीवाश्मों के अध्ययन से पता चलता है कि शिवालिक की पहाड़ियों में 50 लाख से लेकर एक करोड़ साल पहले स्तनधारी जीवों की कई प्रजातियां पाई जाती थीं।
विज्ञापन


फिलहाल, जीवाश्म विज्ञानियों द्वारा जीवाश्मों का विस्तृत अध्ययन किया जा रहा है। ताकि, इस बात का पता लगाया जा सके कि शिवालिक की पहाड़ियों में स्तनधारी जीवों की कौन-कौन सी प्रजातियां पायी जाती थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा स्तनधारी जीवों के जीवाश्म के नमूनों के साथ ही पेड़ पौधों की कई प्रजातियों के नमूने भी लिए गए हैं, जिनका विस्तृत अध्ययन किया जा रहा है। 


पिछले साल मिला था स्टेगोगान प्रजाति के हाथी का 50 लाख साल पुराना जबड़ा 

पिछले साल उत्तर प्रदेश वन विभाग की टीम ने सहारनपुर के शिवालिक वन प्रभाग में हाथी के जबड़े का जीवाश्म पाया था। जीवाश्म वैज्ञानिकों द्वारा किए गए शोध में यह बात सामने आई थी कि जिस हाथी के जबड़े का जीवाश्म है वह स्टेगोगान प्रजाति का हाथी था, जो 50 लाख साल पहले शिवालिक की पहाड़ियों में पाया जाता था। यह हाथी डायनासोर के साथ धरती पर विचरण करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed