फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: LPG Will Provide by pipeline in nine districts Now

उत्तराखंडर: नौ जिलों में पाइप लाइन से पहाड़ चढ़ेगी गैस, कंधे पर सिलिंडर ढोने से मिलेगी मुक्ति

Wed, 24 Nov 2021 10:13 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 24 Nov 2021 10:13 PM IST
सार

पीएजीआरबी के सदस्य गजेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तराखंड के नौ पहाड़ी जिलों में सिटी गैस वितरण योजना के तहत गैस पाइप लाइन बिछाए जाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: LPG Will Provide by pipeline in nine districts Now
एलपीजी सिलिंडर ( प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

उत्तराखंड के नौ जिलों में रसोई गैस पाइप लाइन के जरिए पहाड़ चढ़ेगी। आने वाले समय में इन जिलों के लोगों को कंधे पर रखकर गैस सिलिंडर लाने-ले जाने से मुक्ति मिल जाएगी। इसके लिए पीएनजीआरबी (पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड) ने इन जिलों में गैस पाइप लाइन बिछाने का निर्णय लिया है।  

विज्ञापन


बुधवार को विकासनगर-चकराता रोड स्थित एक होटल में 11वें सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) बिडिंग राउंड रोड शो आयोजित किया गया। इसमें पीएनजीआरबी ने उत्तराखंड और भारत में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर में अवसरों, उत्तराखंड और भारत के गैस बुनियादी ढांचे के साथ-साथ प्रमुख नीतियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


पीएजीआरबी के सदस्य गजेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तराखंड के नौ जिलों पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, चमोली और बागेश्वर में सिटी गैस वितरण योजना के तहत गैस पाइप लाइन बिछाए जाने का निर्णय लिया गया है।  इस योजना से इन जिलों के कुल 3895669 आबादी को लाभ मिलेगा। बताया कि इस योजना के बाद उत्तराखंड के सौ प्रतिशत क्षेत्र और सौ प्रतिशत आबादी को सिटी गैस वितरण नेटवर्क के तहत कवर किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आबादी के आधार पर होगा काम 
गजेंद्र सिंह ने बताया कि गैस पाइप लाइन बिछाने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। जिस जिलें में सबसे ज्यादा आबादी है पहले उसे कवर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चरणबद्ध तरीके से सभी जिलों में गैस पाइप लाइन बिछाई जाएगी।

इन पहाड़ी जिलों में बिछेगी गैस पाइप लाइन 

- पौड़ी गढ़वाल
- उत्तरकाशी
- रुद्रप्रयाग
- टिहरी गढ़वाल
- पिथौरागढ़
- चंपावत
- अल्मोड़ा
- चमोली 
- बागेश्वर

हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में काम चल रहा 
गेल गैस लिमिटेड के सीईओ रमन चड्ढा ने बताया कि उत्तराखंड के चार जिलों ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून और नैनीताल में पहले से गैस पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। जल्द ही यहां के लोगों को पाइप लाइन के जरिए घर तक गैस उपलब्ध होनी शुरू हो जाएगी। योजना के तहत हरिद्वार में गैस पाइप लाइन के माध्यम से लोगों के किचन तक गैस पहुंच रही है। अगले साल मार्च तक देहरादून में भी करीब 16 हजार उपभोक्ताओं को सिटी गैस वितरण के तहत पाइप से गैस उपलब्ध कराना शुरू कर दिया जाएगा।  

मार्च 2022 तक 16 हजार घरों तक पाइप लाइन से पहुंचनी शुरू हो जाएगी पीएनजी गैस

दूनवासियों के लिए अच्छी खबर है। अगले साल मार्च 2022 तक करीब 16 हजार घरों तक पाइप लाइन से पीएनजी गैस की सप्लाई शुरू हो जाएगी। पीएनजीआरबी के सदस्य गजेंद्र सिंह ने कहा कि पाइप लाइन का कार्य अंतिम चरण हैं। कुछ जगह पर थोड़ी बहुत दिक्कत है, उसे दूर करने के लिए प्रदेश सरकार से सहायता मांगी गई है। 

 विदित है कि सिटी गैस वितरण योजना के तहत दून में पाइप लाइन के जरिए पीएनजी गैस घरों तक पहुंचाने का कार्य चल रहा है।  गेल कंपनी इसके लिए दून के मोथरोवाला, बंजारावाला,सरस्वती विहार, दीपनगर, देहराखास, निरंजनपुर, बसंत विहार,  इंदिरा नगर क्षेत्र में लाइन बिछा रही है। अधिकतर कार्य पूरा हो चुका है। केवल हरिद्वार से आने वाले पाइप लाइन में गंगा क्षेत्र में कुछ दिक्कत आ रही है। एनजीआरबी (पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड) के सदस्य गजेंद्र सिंह एवं गेल गैस लिमिटेड के सीईओ रमन चड्ढा के अनुसार अभी तक देहरादून के 16685 लोगों को पीएनजी गैस के कनेक्शन भी दिए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि कुछ जगहों पर पाइप लाइन बिछाने में देरी हो रही है। इसकी वजह समय से सरकार से अनुमति नहीं मिलना है। उन्होंने सिंगल विंडो व्यवस्था की मांग भी की। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में आबादी ज्यादा है सबसे पहले वहां लाइन बिछाई छा जा रही है। इस अवसर पर इंडियन ऑयल अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड के सीओ भाषित धोलकिया, समीर विरमानी, प्रमोद कुमार पैन्यूली, खाद्य आपूर्ति विभाग से एमएस बिसेन आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

जल्द खोले जाएंगे 50 सीएनजी स्टेशन 
अगले साल मार्च तक देहरादून के साढ़े 16 हजार घरों तक पाइप लाइन से पीएनजी गैस की सप्लाई तो शुरू हो जाएगी। इसके अलावा जिले में पचास सीएनजी स्टेशन खोलने का लक्ष्य भी रखा गया है। फिलहाल पांच सीएनजी जिले में वर्किंग में हैं। इस साल के अंत तक शहर में छह नये सीएनजी स्टेशन भी खुलेंगे। इन स्टेशनों पर अंतिम चरण का काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed