{"_id":"603d33bf46ed287cb0061dad","slug":"uttarakhand-news-lpg-gas-cylinder-rate-hike-up-to-25-rupees-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: 25 रुपये बढ़े रसोई गैस के दाम, कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमत में भी 97 रुपये का उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: 25 रुपये बढ़े रसोई गैस के दाम, कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमत में भी 97 रुपये का उछाल
Tue, 02 Mar 2021 12:07 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
गैस सिलिंडर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में आम आदमी पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। जहां एक ओर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, मार्च की शुरुआत भी में ही घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जबकि, कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के दामों में 97 रुपये का उछाल आया है।
विज्ञापन
अब घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमत 838.50 रुपये हो गई है। इससे पहले फरवरी में भी रसोई गैस की कीमतों में तीन बार बढ़ोतरी हुई थी। अब फिर से रसोई गैस के दाम बढ़ने से महिलाओं का बजट बिगड़ गया है। रसोई गैस की कीमतों में अचानक इतनी बढ़ी वृद्धि से महिलाएं परेशान हैं।
विज्ञापन
29 दिन में 125 रुपये बढ़े रसोई गैस के दाम
फरवरी से लेकर अब तक चार बार रसोई गैस के दाम बढ़ाए गए हैं। इसके चलते बीते 29 दिनों में गैस सिलिंडर की कीमतों में 125 रुपये का इजाफा हुआ है। फरवरी की शुरुआत में पहले 25 फिर 50 और फिर 25 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि, एक मार्च को एक बार फिर 25 रुपये बढ़ गए हैं। इसके बाद 14.2 किलो घरेलू गैस सिलिंडर के दाम 838.50 रुपये, पांच किलोग्राम गैस सिलिंडर के दाम 309 रुपये हो गए हैं। जबकि, कॉमर्शियल 19 किलोग्राम गैस सिलिंडर की कीमत 1649 रुपये हो गई है।
विज्ञापन
हर महीने रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी कर सरकार लोगों की कमर तोड़ने का काम कर रही है। फरवरी से अभी तक चार बार गैस सिलिंडर की कीमतों में उछाल आने से रसोई का बजट बिगड़ गया है।
- रीना अग्रवाल, गृहिणी
लगातार गैस सिलिंडर की कीमतों में वृद्धि से महिलाओं को परेशानी हो रही है। महंगाई के चलते घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है, लेकिन सरकार महंगाई को काबू करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है।
- अनीता गुप्ता, गृहिणी
रसोई गैस के दाम तो लगातार बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन सब्सिडी कितनी मिलेगी, इसका किसी को कुछ पता नहीं है। कीमतों में इतना भारी उछाल आना परेशान करने वाला है। सब्सिडी तो नाम मात्र की रह गई है।
- अनामिका शर्मा, गृहिणी
रसोई गैस के दामों में लगातार वृद्धि कर सरकार महिलाओं और गरीब परिवारों की उपेक्षा कर रही है। महीने की शुरुआत में ही गैस सिलिंडर के दामों को बढ़ाकर महिलाओं का बजट बिगाड़ने का काम किया है।
- सविता वर्मा, गृहिणी