फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Local contractor will get contracts for works worth up to 5 lakh Rupees in the state

Uttarakhand: पांच लाख तक के कार्यों के ठेके स्थानीय ठेकेदारों को मिलेंगे, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश

Sun, 01 Sep 2024 10:46 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 01 Sep 2024 10:46 AM IST
सार

Uttarakhand News: विभागीय अधिशासी अभियंता को यह अधिकार दिया गया है। वह पांच लाख रुपये तक के कार्य का वर्क आर्डर स्थानीय ठेकेदार के माध्यम से कराएंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand News Local contractor will get contracts for works worth up to 5 lakh Rupees in the state
आदेश जारी - फोटो : freepik.com

विस्तार

प्रदेश सरकार में पांच लाख रुपये तक के सरकारी ठेके स्थानीय ठेकेदारों को मिलेंगे। विभाग ये कार्य वर्क आर्डर के आधार पर आवंटित करेंगे। सचिव वित्त दिलीप जावलकर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके लिए उत्तराखंड वित्तीय हस्त पुस्तिका के प्रावधानों में संशोधन किया गया है।

विज्ञापन


आदेश के मुताबिक, विभागीय अधिशासी अभियंता को यह अधिकार दिया गया है। वह पांच लाख रुपये तक के कार्य का वर्क आर्डर स्थानीय ठेकेदार के माध्यम से कराएंगे। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिवों व सचिवों को पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन


Chardham Yatra 2024:  दूसरे चरण के लिए रोजाना पांच हजार पंजीकरण, 15 सितंबर के बाद यात्रा फिर से पकड़ेगी रफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें कहा गया है कि वर्तमान पर्यावरणीय बदलावों के दृष्टिगत राज्य में हो रही अतिवृष्टि के कारण प्राकृतिक आपदाओं की घटना में असामान्य रूप से वृद्धि हो रही है। इस कारण स्थानीय स्तर पर तात्कालिक राहत कार्य कराने आवश्यक हैं। यह कहा गया है कि स्थानीय निवासियों के रोजगार सृजन और राज्य से पलायन रोकने के लिए शासन ने वित्तीय नियमों व उत्तराखंड अधिप्राप्ति नियमावली में प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed