फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Leopard Attack on ten year old child in Devprayag referred to higher center

उत्तराखंड: देवप्रयाग में गुलदार ने दस साल के बच्चे पर किया हमला, इलाज के लिए 12 घंटे तड़पता रहा मासूम

Thu, 05 Oct 2023 10:58 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 05 Oct 2023 10:58 AM IST
सार

जसप्रीत पर अचानक हमला कर उसे उठाकर पास के पेड़ पर फेंक दिया। इससे पहले गुलदार उसे अपना निवाला बनाता उसकी बहन ने चिल्लाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Uttarakhand News Leopard Attack on ten year old child in Devprayag referred to higher center
गुलदार - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में देवप्रयाग के गोसिल गांव में गुलदार ने एक दस साल के बच्चे पर हमला कर दिया। इस दौरान बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। लेकिन विडंबना ये है कि बच्चा इलाज के लिए 12 घंटे तड़पता रहा। जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार देर शाम की है।

विज्ञापन

 

जसप्रीत अपनी बहन के साथ मवेशियों के लिए घास लेने गया था। उसके पिता सुशीलदास ने बताया कि गुलदार ने जसप्रीत पर अचानक हमला कर उसे उठाकर पास के पेड़ पर फेंक दिया। इससे पहले गुलदार उसे अपना निवाला बनाता उसकी बहन ने चिल्लाना शुरू कर दिया। जिस पर आस पास के लोग शोर मचाते हुए मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद गुलदार बालक को छोड़ भाग निकला।

विज्ञापन

 

उत्तराखंड: कैदियों से 'हाउस फुल' हुई प्रदेशभर की जेल, भीड़ को संभालना सरकार के लिए बन रहा चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स में नहीं मिला बेड

इस दौरान हमले में गुलदार ने बच्चे के सिर, चेहरे पर नाखूनों से वार कर  लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में परिजन बच्चे को तुरंत सीएचसी हिंडोला खाल ले गए। जहां से श्रीनगर रेफर किया गया। यहां से बच्चे को ऋषिकेश एम्स भेज दिया गया। लेकिन वहां भी बेड न मिलने के कारण उसे देहरादून के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज का खर्च उठाएगा बन विभाग

रेंजर दीक्षा भट्ट ने बताया कि वह भी घायल बच्चे के उपचार के लिए देहरादून पहुंची हैं। चिकित्सकों ने बच्चे के सिर के ऑपरेशन की बात कही है। उन्होंने कहा कि वन विभाग बच्चे के इलाज का खर्चा उठाएगा। उधर गोसिल गांव में वन कर्मियों की टीम की तैनाती के साथ पिंजरा भी लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed