फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Landslide On Gangotri Highway long queue of vehicles due to road closure

Landslide: गंगोत्री हाईवे पर हिल कटिंग के दौरान हुआ भूस्खलन, मलबा-बोल्डर गिरने से रास्ता बंद, वाहनों को रोका

Mon, 14 Oct 2024 06:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 14 Oct 2024 06:08 PM IST
सार

Gangotri Highway: रतूड़ीसेरा में बॉर्डर रोड ऑर्गनाईजेशन की ओर से इन दिनों पहाड़ी ट्रीटमेंट का कार्य किया जा रहा है। सोमवार शाम को अचानक पहाड़ी से भूस्खलन शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Landslide On Gangotri Highway long queue of vehicles due to road closure
गंगोत्री हाईवे पर भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगोत्री हाईवे पर सोमवार को दोपहर बाद रतूड़ीसेरा में पहाड़ी से भूस्खलन शुरू हो गया। इस कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। वहीं, यात्रियों को सुरक्षित जगहों पर रुकने लिए कहा गया है।

विज्ञापन



रतूड़ीसेरा में बीआरओ की ओर से पहाड़ी पर ट्रीटमेंट का कार्य किया जा रहा है। पहाड़ी को काटने के दौरान भूस्खलन सक्रिय हो गया है। यहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है। इस कारण हाईवे पर दोनों ओर वाहन फंस गए हैं। हालांकि मौके पर बीआरओ की मशीनरी मौजूद है, लेकिन पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण वहां पर हाईवे खोलने का कार्य नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


Chamoli: मौत का गुबार... हेलंग-मारवाड़ी बाईपास पर सड़क कटिंग के दौरान हुआ भूस्खलन, जान बचाने लिए भागे मजदूर
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह गनीमत रही कि जिस समय वहां पर भूस्खलन हुआ। उस समय वहां से कोई वाहन नहीं जा रहा था, नहीं तो बड़ी दुघर्टना हो सकती थी।  

जिला समन्वयक आपदा प्रबंधन विभाग जय पंवार ने बताया कि रतूड़ीसेरा में पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण दोनों ओर वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। मौके पर मशीनरी मौजूद है, भूस्खलन रूकते ही हाईवे खोलने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed