{"_id":"6965372210f17f9fef04f149","slug":"uttarakhand-news-kashipur-farmer-sukhwant-singh-suicide-case-police-headquarters-sought-report-within-15-days-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या मामला, पीएचक्यू ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या मामला, पीएचक्यू ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
Mon, 12 Jan 2026 11:33 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:33 PM IST
सार
सुखवंत सिंह ने शुक्रवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो भी बनाई और एक सुसाइड नोट भी लिखा था। इसमें सुखवंत सिंह ने ऊधमसिंहनगर के आईटीआई थाना प्रभारी समेत कई कर्मचारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
विस्तार
हल्द्वानी में काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या के मामले में पुलिस मुख्यालय ने आईजी कुमाऊं रेंज को विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस प्रवक्ता एसके मीणा ने बताया कि इस मामले में 15 दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है। आईजी रेंज से कहा गया है कि इस पूरे घटनाक्रम में प्रत्येक तथ्य पर विस्तृत जांच की जाए।
विज्ञापन
Mussoorie: उत्तर प्रदेश के बस्ती से मसूरी घूमने आया था पर्यटक, होटल में तबीयत बिगड़ने से हुई मौत
विज्ञापन
बता दें कि सुखवंत सिंह ने शुक्रवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो भी बनाई और एक सुसाइड नोट भी लिखा था। इसमें सुखवंत सिंह ने ऊधमसिंहनगर के आईटीआई थाना प्रभारी समेत कई कर्मचारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इस प्रकरण में एसएसपी ऊधमसिंहनगर ने दो कर्मचारियों को निलंबित करने के साथ नौ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
