फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : jai jawan jai kisan slogan come true in kedardhati devar village

एक्सक्लूसिव : केदारघाटी के देवर गांव में साकार हो रहा है 'जय जवान, जय किसान' का नारा

Sat, 26 Dec 2020 03:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal आशा प्रसाद सेमवाल, अमर उजाला, गुप्तकाशी
आशा प्रसाद सेमवाल, अमर उजाला, गुप्तकाशी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 26 Dec 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : jai jawan jai kisan slogan come true in kedardhati devar village
devar village - फोटो : अमर उजाला

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिया हुआ 'जय जवान, जय किसान' का नारा, रुद्रप्रयाग जिले के केदारघाटी में ग्राम पंचायत देवर में साकार हो रहा है। ढाई सौ परिवारों वाले गांव में 60 से अधिक लोग सेना में अलग-अलग पदों पर रहकर देशसेवा कर रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं, गांव में रहने वाले सभी परिवार खेती व पशुपालन से जुड़े हैं। यही नहीं, यह गांव पलायन से भी अछूता है। ऊखीमठ विकासखंड का देवर गांव अपनी व्यवस्थित बसावट के साथ ही खेती, पशुपालन के लिए पूरे क्षेत्र में विशेष स्थान रखता है।
विज्ञापन


बारिश पर आधारित खेती के बावजूद यहां काश्तकारी प्रतिवर्ष नए आयाम हासिल कर रही है। गेहूं, मंडुवा, झंगोरा, धान, चौलाई के साथ ही दालें व सब्जियां प्रचुर मात्रा में उगाई जाती हैं। मोटर मार्ग से जुड़ने के बाद से गांव में काश्तकारों के द्वारा पॉलीहाउस में सब्जी उत्पादन भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के जगदीश सिंह चौहान बताते हैं कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से शायद ही गांव से पलायन हुआ है। जो नौकरीपेशा भी हैं, उनके परिवार भी गांव में रह रहे हैं। दूसरी तरफ गांव के 60 जवान सेना के विभिन्न पदों पर सेवाएं दे रहे हैं।

बाहरी लोगों ने भी खरीदी जमीन 

जबकि इतने ही लोग बीते बीते वर्षों में सेवानिवृत्त होकर गांव में निवास कर रहे हैं। वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध में गांव के गोविंद सिंह राणा शहीद हुए थे। सेना के प्रति गांव का लगाव पहले से रहा है। आजादी से पहले भी यहां के कई सैनिकों ने स्वतंत्रता संग्राम व आजाद हिंद फौज में सेवा की है।

दूसरी तरफ गांव के हर्षवर्धन सिंह चौहान, प्रेम सिंह, विक्रम लाल व गोकुल लाल ने होटल व लॉज का निर्माण कर स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा दे रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता राय सिंह चौहान ने बताया कि गांव की मिट्टी की उर्वरता अच्छी है, जिससे फसल व सब्जी उत्पादन बहुत अच्छा होता है। लेकिन बाहरी लोगों द्वारा भूमि की खरीद-फरोख्त सही नहीं है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती और प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने देवर गांव में कई नाली जमीन खरीदी है। साथ ही अन्य कई बाहरी लोगों द्वारा यहां जमीन लीज पर खरीदकर होटल, रेस्टोरेंट, कॉटेज का संचालन किया जा रहा है।

हमारे गांव के 60 से अधिक लोग सेना में विभिन्न पदों पर तैनात होकर देशसेवा में अपना योगदान दे रहे हैं। साथ ही गांव के अन्य परिवार खेती, पशुपालन के जरिए अपनी आर्थिकी को बढ़ा रहे हैं। अब, पर्यटन के क्षेत्र में भी कुछ युवा आगे आए हैं, जो हट्स व होम स्टे संचालन की योजना बना रहे हैं। 
- लक्ष्मी देवी, ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत देवर
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed